फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign ministers of Saudi Arabia and Pakistan discussed various issues including Kashmir

सऊदी अरब और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने कश्मीर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Sun, 09 Feb 2020 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Foreign ministers of Saudi Arabia and Pakistan discussed various issues including Kashmir
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने शनिवार को पाकिस्तान के अपने समकक्ष शाह महमूद कुरैशी को फोन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कश्मीर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात दोहराई।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के लगातार समर्थन के लिए सऊदी अरब की सराहना की जिसमें सऊदी नीत समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) का समर्थन मिलना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, 'कश्मीर मुद्दे पर साथ काम करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की और निकट संपर्क में रहने पर सहमति जताई।


इससे पहले मीडिया में आई एक खबर में कहा गया था कि सऊदी अरब पाकिस्तान के अनुरोध पर कश्मीर मुद्दे को लेकर ओआईसी परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक (सीएफएम) बुलाने के लिए पर्याप्त कोशिशें नहीं कर रहा है।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed