फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister S Jaishankar Saudi Arabia visit: MoU signed between India and GCC

सऊदी यात्रा पर विदेश मंत्री: भारत व GCC के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर, जयशंकर बोले- एक महत्वपूर्ण बैठक

Sun, 11 Sep 2022 08:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

बैठक की जानकारी खुद विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, जीसीसी के महासचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान भारत और जीसीसी के बीच परामर्श के तंत्र पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
Foreign Minister S Jaishankar Saudi  Arabia visit: MoU signed between India and GCC
Jaishankar - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को गल्फ कॉपरेशन काउंसिल (GCC) के महासचिव नायेफ फलाह मुबारक अल-हजरफ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान भारत व अन्य जीसीस के छह क्षेत्रीय देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। 

विज्ञापन


बता दें विदेश मंत्री जयशंकर शनिवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे थे। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली सऊदी अरब यात्रा है। 

बैठक की जानकारी खुद विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, जीसीसी के महासचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान भारत और जीसीसी के बीच परामर्श तंत्र पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति को देखते हुए भारत-जीसीसी सहयोग की प्रासंगिकता पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। दरअसल, जीसीसी एक क्षेत्रीय, अंतर सरकारी, राजनीतिक और आर्थिक संघ है, जिसमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत और जीसीसी के बीच लगातार बढ़ रहा सहयोग 
बीते कुछ दिनों में भारत और जीसीसी के बीच लगातार आर्थिक संबंध बढ़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण भारत द्वारा तेल आयात में वृद्धि है। 2020-21 के दौरान, जीसीसी को भारत का निर्यात 28.06 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इस अवधि के दौरान द्विपक्षीय दोतरफा व्यापार 87.36 अरब अमेरिकी डॉलर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी विदेश मंत्री के साथ मुलाकात 
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज दोपहर सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ गर्मजोशी से सफल बैठक की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारत-सऊदी साझेदारी परिषद की राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की सह-अध्यक्षता की। वर्तमान वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक चिंताओं पर चर्चा की। G20 और बहुपक्षीय संगठनों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed