फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   forces of Haftar are ready to set foot in Capital Tripoli

लीबिया की राजधानी में कदम रखने को तैयार जनरल खलीफा हफ्तार की सेनाएं

Sun, 14 Apr 2019 10:09 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 14 Apr 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
forces of Haftar are ready to set foot in Capital Tripoli
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश की स्व-घोषित पूर्वी संसद ने रविवार को कहा कि जनरल खलीफा हफ्तार की सेनाएं लीबिया की राजधानी त्रिपोली में कदम रखने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


हफ्तार ने चार अप्रैल को राजधानी और लीबिया के पूरे पश्चिमी क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए त्रिपोली पर हमला करने की घोषणा की थी। हफ्तार ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित राष्ट्रीय समझौते की सरकार के खिलाफ यह कदम उठाया था। बता दें कि इस सरकार की अध्यक्षता प्रधानमंत्री फायज-अल-सेराज के हाथ में है। 
विज्ञापन


हफ्तार के सहयोगियों का प्रतिनिधित्व करने वाले अगिला सालेह ने शनिवार को कहा था, 'हमें इन सेनाओं और आतंकवादी संगठनों से छुटकारा पाने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सिसी ने रविवार को वर्तमान हालातों पर विचार विमर्श के लिए काहिरा में हफ्तार से मुलाकात की। सिसी के प्रवक्ता ने कहा कि बैठक के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं है। बता दें कि सिसी हफ्तार की सेनाओं के प्रबल समर्थक रहे हैं, जो पूर्वी लीबिया के हितों को नियंत्रित करती है। 


पूर्वी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अल सेराज के सहयोगियों की सेना द्वारा हमले की आशंका को लेकर एक संभावित नए मोर्चे में पूर्वी लीबिया नेशनल आर्मी एस साइडर और कल लानूफ तेल बंदरगाहों पर जाने के लिए एक इकाई तैयार कर रही थी। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि सेना बंदरगाहों की सुरक्षा मजबूत करेगी। 

सरकार के प्रवक्ता मोहनद यूनुस ने बताया कि त्रिपोली सरकार संघर्ष विराम के लिए तभी सहमत होगी जब पूर्वी लीबिया नेशनल आर्मी के सैनिक पूर्व की ओर वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed