फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   For the first time, PM Boris Johnson went home with unmarried girlfriends, will adopt a dog

अविवाहित गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार पीएम आवास गए बोरिस जॉनसन, एक कुत्ते को गोद लेंगे

Wed, 31 Jul 2019 03:45 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 31 Jul 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
For the first time, PM Boris Johnson went home with unmarried girlfriends, will adopt a dog
Boris Johnson - फोटो : UK Media

नए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन अपनी गर्लफ्रेंड कैरी सायमंड्स के साथ लंदन के डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास में रहने पहुंच गए हैं। लंदन के इस पते पर पहली बार कोई अविवाहित जोड़ा साथ में रहेगा। इस बीच यह भी खबर है कि जॉनसन की गर्लफ्रेंड की योजना एक कुत्ते को गोद लेने की भी है जो उनके साथ यहीं रहेगा। यह कुत्ता यहां रहने वाली बिल्ली ‘लैरी’ के साथ रहेगा।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पीएम चुने जाने से पहले 55 वर्षीय जॉनसन अपने से 24 साल छोटी 31 वर्षीय सायमंड्स के साथ दक्षिण लंदन के फ्लैट में साथ रहते आ रहे हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री सोमवार को आधिकारिक रूप से यहां रहने पहुंचे और हां उनकी साथी भी यहां रहेंगी। इससे कर दाताओं पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।’
विज्ञापन


इससे संकेत मिलता है कि सायमंड्स को ऐसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी जो आम करदाता के पैसे से देश की किसी प्रथम महिला को मिलती हैं। पीएम की गर्लफ्रेंड सायमंड्स की योजना एक कुत्ते को गोद लेने की है जो यहां चूहों को पकड़ने के लिए रखी गई बिल्ली के साथ रहेगा। इस बिल्ली का आधिकारिक नाम लैरी है। इस योजना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतवंशी की बेटी से तलाक लेंगे जॉनसन

ब्रिटेन के नए पीएम बोरिस जॉनसन अपनी मौजूदा पत्नी मारिना व्हीलर से तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं। मारिना की मां दीप कौर भारतीय मूल की थीं। व्हीलर और जॉनसन के 4 बच्चे हैं और गत वर्ष सितम्बर में उन्होंने शादी के 25 साल बाद अलग होने का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed