{"_id":"64052b4ef2773ddc8e0cb6f3","slug":"food-crisis-in-gilgit-baltistan-protest-against-government-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"POK: गिलगित-बाल्टिस्तान में खाने का संकट, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
POK: गिलगित-बाल्टिस्तान में खाने का संकट, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Mon, 06 Mar 2023 05:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:22 AM IST
सार
पाक मिलिट्री मॉनिटर की रिपोर्ट के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली, ईंधन और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होने पर लोगों का पाकिस्तान सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है।
विज्ञापन
पीओके में विरोध-प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान में लोग पाकिस्तानी सरकार के अत्याचारों से तंग आकर सड़क पर उतर आए हैं। पाक मिलिट्री मॉनिटर की रिपोर्ट के मुताबिक, गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली, ईंधन और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होने पर लोगों का पाकिस्तान सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि चुने हुए प्रतिनिधि आम लोगों की मदद करने के बजाय लोगों के शोषण में पाकिस्तानी अधिकारियों की मदद करते हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही अवामी एक्शन कमेटी का कहना है कि चुने हुए प्रतिनिधियों ने गिलगित बाल्टिस्तान को पाकिस्तान का उपनिवेश बना दिया है। यहां से पाकिस्तान सभी तरह के संसाधनों का दोहन करता है और बदले में किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मुद्दा बनाया
1947 में बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में धोखे से गिलगित-बाल्टिस्तान पर कब्जा किया था। 1949 में लोगों की सहमति के बिना ही गिलगित-बाल्टिस्तान को कश्मीर मुद्दे का हिस्सा बना दिया।
विज्ञापन