फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Food and Drug Administration said Hepatitis A outbreak in US Canada sparked by contaminated organic strawberries

Hepatitis A outbreak: अमेरिकी एफडीए ने कहा- कनाडा में हेपेटाइटिस ए का प्रकोप दूषित जैविक स्ट्रॉबेरी से फैला, खाने और बेचने पर रोक

Tue, 31 May 2022 02:21 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 May 2022 02:21 AM IST
सार

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने ग्राहकों से जैविक स्ट्रॉबेरी को फेंकने का आग्रह किया है। एफडीए का मानना है कि अमेरिका और कनाडा के कई राज्यों में फैल रहे हेपेटाइटिस ए का कारण जैविक स्ट्रॉबेरी हो सकता है।

विज्ञापन
Food and Drug Administration said Hepatitis A outbreak in US Canada sparked by contaminated organic strawberries
स्ट्रॉबेरी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और कनाडा के कई राज्यों में हेपेटाइटिस ए का प्रकोप सामने आ रहा है। इस बीमारी से अभी तक अमेरिका में 17 और कनाडा में 10 लोग ग्रसित मिले हैं। इसी बीच अमेरिका और कनाडा के खाद्य सुरक्षा नियामक ने कहा कि यह बीमारी संभावित रूप से दूषित जैविक स्ट्रॉबेरी के खाने से हुआ है।

विज्ञापन


संक्रमण का कारण जैविक स्ट्रॉबेरी हो सकता है: एफडीए
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने ग्राहकों से जैविक स्ट्रॉबेरी को फेंकने का आग्रह किया है। एफडीए का भी मानना है कि अमेरिका और कनाडा के कई राज्यों में फैल रहे हेपेटाइटिस ए संक्रमण का कारण जैविक स्ट्रॉबेरी हो सकता है।
विज्ञापन


अमेरिका में सबसे ज्यादा मामले कैलिफोर्निया में आए
जेनिफर हसन ने एफडीए के हवाले से द वाशिंगटन पोस्ट में कहा कि कम से कम 17 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 15 कैलिफोर्निया में पाए गए हैं। अत्यधिक संक्रामक वायरस से संक्रमित होने पर कम से कम 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें बुखार, मतली, पेट दर्द और थकान की शिकायत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं, रेस्तरां और खुदरा विक्रेताओं को दी सलाह
एफडीए ने शनिवार को प्रकाशित एक बयान में कहा, "उपभोक्ताओं, रेस्तरां और खुदरा विक्रेताओं को पांच मार्च, 2022 और 25 अप्रैल, 2022 के बीच फ्रेशकंपो या एचईबी जैसे ब्रांडों से खरीदे गए ताजा जैविक स्ट्रॉबेरी को बेचना, परोसना या खाना नहीं चाहिए।"


एफडीए ने कहा कि संभावित रूप से दूषित जैविक स्ट्रॉबेरी देश भर में कम से कम नौ लोकप्रिय ग्रोसरी चेन में बेचे गए थे, जिनमें एल्डी, सेफवे, ट्रेडर जो और वॉलमार्ट शामिल थे। बयान में आगे कहा गया है कि स्ट्रॉबेरी "इस प्रकोप के फैलने का एक संभावित कारण है।"

डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह
बयान में कहा गया है, "अगर आपको लगता है कि इन ताजा जैविक स्ट्रॉबेरी खाने के बाद आप में हेपेटाइटिस ए संक्रमण के लक्षण हैं, या आपको लगता है कि आपने पिछले दो हफ्तों में इन स्ट्रॉबेरी को खाया है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।"

कैसे होता है हेपेटाइटिस ए?
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, हेपेटाइटिस ए आमतौर पर दूषित भोजन या पानी के सेवन से होता है, लेकिन यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। एफडीए ने कहा कि संक्रमित स्ट्रॉबेरी की जांच जारी है और सलाह के रूप में अन्य उत्पादों को भी शामिल किया जा सकता है।


बता दें कि हेपेटाइटिस ए का अमेरिका में फैलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2016 में अमेरिका के कम से कम 37 राज्यो में  हेपेटाइटिस ए के 44,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। जिससे कम से कम 420 मौतें हुई थीं। पिछले प्रकोप को कच्चे स्कैलप्स जैसे उत्पादों से जोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed