फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   floods in Pakistan ninety people death while to heavy rain Sindh and Balochistan badly affected

पाकिस्तान में बाढ़- बारिश से अब तक 90 की मौत, सिंध और बलूचिस्तान बुरी तरह हुए प्रभावित

Thu, 27 Aug 2020 12:36 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
floods in Pakistan ninety people death while to heavy rain Sindh and Balochistan badly affected
पाकिस्तान में बाढ़ - फोटो : PTI

पाकिस्तान में कई जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सिंध प्रांत में इसका सबसे ज्याद असर हुआ है। यहां हेलीकॉप्टर से करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। जबकि पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के चलते अब तक देश में 90 से ज्यादा लोगों के मरने के समाचार हैं।

विज्ञापन


सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा बुरी तरह प्रभावित
देश में बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा राज्य भी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा निकाय के मुताबिक, कराची की कई सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं। बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा 31 मौतें सिंध प्रांत में हुई हैं। खैबर पख्तूनख्वा में भी 31 लोगों की जान गई है। बलूचिस्तान में 15 और देश के उत्तरी इलाके में 13 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 3 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कराची समेत सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया गया है। सड़कों पर नावों को भी चलाया जा रहा है। कराची के निचले इलाकों से अब तक 1,245 लोगों को नाव द्वारा सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सिंध राज्य के डाडू जिले में 300 लोग बचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में बाढ़ से 70 की मौत
अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। उत्तरी परवन प्रांत में कम से कम 66 लोग मारे गए। यहां हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। क्षेत्र में कई घर नष्ट हुए हैं जहां से कई बच्चों और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पीड़ितों और परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed