फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Floods in central China 1000 year record broken President Xi Jinping call army

बारिश का कहर: चीन में 1000 साल का रिकॉर्ड टूटा, 16 मरे, राष्ट्रपति जिनपिंग को बुलानी पड़ी सेना

Thu, 22 Jul 2021 05:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Jul 2021 05:15 AM IST
सार

  • चीन में 1,000 वर्षों में हुई अब तक की सबसे भारी बारिश, कम से कम 16 लोगों की मौत
  • राष्ट्रपति शी जिनपिंग को फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना बुलानी पड़ी 

विज्ञापन
Floods in central China 1000 year record broken President Xi Jinping call army
China Floods - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

चीन के मध्य हेनान प्रांत में 1,000 वर्षों में हुई अब तक की सबसे भारी बारिश को देखते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यहां ‘सबवे’, होटलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना बुलानी पड़ी है। बारिश और बाढ़ के चलते यहां कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और एक लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण पैदा हालात से 1.26 करोड़ की आबादी वाली प्रांतीय राजधानी झेंगझोऊ में सार्वजनिक स्थानों और ‘सबवे टनल’ में पानी भर गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का ऐसा कहर दुर्लभ ही देखने को मिलता है। हालात के मद्देनजर शी ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की तैनाती का आदेश दिया है क्योंकि झेंगझोऊ शहर में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां एक बांध भी क्षतिग्रस्त है जिसके कभी भी गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


पीएलए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वायबो’ पर कहा कि हेनान प्रांत के यिचुआन प्रांत में बांध में 20 मीटर लंबी दरार दिखाई दी है और वह कभी भी गिर सकता है। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में ‘सबवे’ में फंसे यात्री बुरी तरह डरे हुए हैं, क्योंकि पानी उनकी गर्दन तक पहुंच गया है। उन्हें वहां से निकाला गया या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वाहन बहे, सुरंग में पानी भरने से ट्रेन फंसी
हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझोऊ में एक मेट्रो लाइन में बाढ़ का पानी भर जाने से दर्जनों लोगों की मौत हुई है। बारिश का पानी शहर की ‘लाइन फाइव’ की सबवे सुरंग में चला गया, जिससे एक ट्रेन में कई यात्री फंस गए। यहां होकर जाने वाली 160 से ज्यादा ट्रेनें रोक दी गई हैं। यहां कई वाहन सड़कों पर बाढ़ के पानी में बहते दिखाई दे रहे हैं जबकि कई सड़कों पर बने गड्ढों में डूब गए हैं। 24 घंटे में औसतन 457.5 मिमी बारिश हुई है जो मौसम रिकॉर्ड रखने के बाद से यह एक दिन में सर्वाधिक वर्षा है।


कई जगह यातायात ठप, 260 उड़ानें रद्द
हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, कई जगह पानी भर जाने के कारण शहर में यातायात ठप पड़ गया है। 80 से अधिक बस सेवाएं निलंबित करनी पड़ी, 100 से अधिक के मार्ग बदले गए और ‘सबवे’ सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। झेंगझोऊ के हवाईअड्डे पर आने-जाने वाली 260 उड़ानें रद्द की गई हैं। आंधी तूफान से प्रभावित शहर में बिजली और पेयजल सेवाएं भी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed