फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flood In Pakistan, Engineers breach Pakistan lake as flood misery grows for millions

Pakistan: बाढ़ से बचाने के लिए इंजीनियरों ने तोड़ दी झील, त्रासदी से उबरने में अब आएगा 80 हजार करोड़ का खर्च

Tue, 06 Sep 2022 09:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Sep 2022 09:02 AM IST
सार

Flood In Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। वर्तमान में पांच लाख से अधिक लोग बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब प्रांतों में राहत शिविरों में रह रहे हैं। अब तक इस आपदा में 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 12,577 लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Flood In Pakistan, Engineers breach Pakistan lake as flood misery grows for millions
पाकिस्तान में बाढ़ से तबाही - फोटो : ANI

विस्तार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बाढ़ का तांडव लगातार जारी है। इस जानलेवा बाढ़ से अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 12,577 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में पांच लाख से अधिक लोग बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब प्रांतों में राहत शिविरों में रह रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को 30 साल के औसत की तुलना में 500 प्रतिशत अधिक बारिश का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वहीं लोगों बाढ़ की इस  विभीषिका से निकालने के लिए पाकिस्तानी इंजीनियर तरह-तरह की तरकीब लगा रहे हैं ताकि शहर में घुसने वाले पानी की निकासी की जा सके।

विज्ञापन


पाक इंजीनियरों ने सबसे बड़ी ताजे पानी की झील को तोड़ दिया
अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इंजीनियरों ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील को तोड़ दिया है जिससे आसपास के शहरों से पानी की निकासी की जा सके। सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शारजील इनाम मेमन ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि इंजीनियरों को पानी निकालने के लिए मंचर झील के एक नाले को काटना पड़ा, जिससे सहवान और भान सईदाबाद के शहरों को बहुत अधिक खतरा था, जिनकी कुल आबादी लगभग 25 लाख है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि देश के इतिहास में इस तरह की बाढ़ कभी नहीं आई थी। अधिकारियों ने आगे कहा कि बाढ़ के पानी को डायवर्ट कर दिया गया लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। छोटी बस्तियों से अभी भी हजारों लोगों को निकालना बाकी है। 
विज्ञापन


 त्रासदी से उबरने में अब आएगा 80 हजार करोड़ का खर्च 
अधिकारियों का कहना है कि इस त्रासदी से उबारने के लिए पाकिस्तान सरकार को करीब 80 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अधिकारियों ने कहा कि हमारे लिए ये सब करना मुश्किल होगा क्योंकि जब मानसून खत्म हो जाएगा तब फिर ठंड दस्तक दे देगी। ऐसे में बेघर लोगों के लिए घरों का इंतजाम करना बहुत जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में 47 हजार गर्भवती राहत शिविरों में रहने को मजबूर
पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित 47,000 से अधिक गर्भवती महिलाएं सिंध प्रांत में आश्रय शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने बाढ़ से प्रभावित महिलाओं के आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद हजारों की संख्या में लोग बीमारी से पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, प्रांत में डायरिया के 1,34,000 से अधिक मरीज मिले हैं और मलेरिया के 44,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed