{"_id":"635b9fbd47ad4153e86d20e3","slug":"flood-hit-minor-girl-gang-raped-in-pakistan-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कराची में बेहद शर्मनाक वारदात, बाढ़ पीड़ित नाबालिग को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कराची में बेहद शर्मनाक वारदात, बाढ़ पीड़ित नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
Fri, 28 Oct 2022 02:54 PM IST
कुमार सम्भव जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:54 PM IST
सार
सिंध उच्च न्यायालय ने कराची के क्लिफ्टन इलाके में बाढ़ पीड़ित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर बुधवार को संज्ञान लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कराची में बेहद शर्मनाक वारदात हुई है। यहां बाढ़ पीड़ित एक नाबालिग शरणार्थी बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले में हुई। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह घटना मंगलवार (25 अक्तूबर) को कराची के पॉश इलाकों में शामिल क्लिफ्टन में एक कार के अंदर हुई। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने पीड़िता को कार में बैठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को हजरत अब्दुल्ला शाह गाजी की दरगाह के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
सिंध उच्च न्यायालय ने कराची के क्लिफ्टन इलाके में बाढ़ पीड़ित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर बुधवार को संज्ञान लिया। साथ ही, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल साउथ को पेश होने का समन जारी किया। बता दें कि पीड़िता अपनी मां और पांच भाई-बहनों के साथ शाह रसूल कॉलोनी में फुटपाथ पर रह रही है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बेटी क्लिफ्टन में डॉलमैन मॉल के पास भीख मांग रही थी, उसी दौरान आरोपी उसका कार में अपहरण करके ले गए। पीड़िता की जांच करने वाली डॉ. सामिया ने बताया कि बच्ची की हालत काफी गंभीर है। उसे ऑपरेशन थिएटर में रखा गया है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।