फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flammable equipment found at Elon Musk company Tesla dealership in Austin police seized it

US: मस्क की कंपनी टेस्ला के शोरूम को दहलाने की साजिश? ज्वलनशील उपकरण मिलने के बाद सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 25 Mar 2025 10:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑस्टिन (टेक्सास)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑस्टिन (टेक्सास) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 10:28 AM IST
सार

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को निशाना बनाने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को ऑस्टिन में टेस्ला के शोरूम को दहलाने की साजिश की गई। पुलिस को शोरूम से ज्वलनशील उपकरण मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Flammable equipment found at Elon Musk company Tesla dealership in Austin police seized it
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के ऑस्टिन में शोरूम पर सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को कई ज्वलनशील उपकरण पाए गए, जिसकी ऑस्टिन पुलिस जांच कर रही है। यह घटना मस्क की कंपनी को निशाना बनाकर की गई घटनाओं की श्रृंखला में नया मामला है। 

विज्ञापन


ऑस्टिन पुलिस ने खतरनाक पदार्थों की रिपोर्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और ज्वलनशील उपकरणों को ढूंढकर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी समस्या के उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना में किसी प्रकार की चोट या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। पुलिस विभाग के अनुसार, यह एक खुली जांच है। फिलहाल और जानकारी उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: South Africa: सिरिल रामाफोसा ने खारिज किया श्वेत लोगों के उत्पीड़न का दावा, ट्रंप और मस्क ने लगाया था आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


संघीय फंडिंग और कार्यबल में कटौती के बाद से हमले जारी
बता दें कि अरबपति मस्क ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ संघीय फंडिंग और कार्यबल में कटौती का निर्णय लिया है। जिसके बाद से मस्क की कंपनी के खिलाफ अमेरिका सहित विदेशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में भी हुई हिंसक घटनाएं
इससे पहले, शनिवार को भी एक व्यक्ति ने फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में टेस्ला डीलरशिप के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, पुलिस ने मारपीट की शिकायत के बाद उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, उसी दिन कैलिफोर्निया में भी, एक प्रदर्शन के दौरान एक 33 वर्षीय व्यक्ति को स्टन गन का इस्तेमाल करने पर गिरफ्तार किया गया। जिस पर आरोप तय होने का इंतजार है। 


टेस्ला को निशाना बनाकर की गई हिंसा में ये मामले भी शामिल
टेस्ला को निशाना बनाकर की गई हिंसा के मामलों में सिएटल में साइबरट्रक को आग लगाने और ओरेगन में डीलरशिप पर गोलीबारी जैसी कई और घटनाएं शामिल हैं। टेस्ला के शोरूम, वाहन लॉट, चार्जिंग स्टेशन और निजी स्वामित्व वाली कारों को भी निशाना बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें: Tesla Roadster: आठ साल बाद भी नहीं आई टेस्ला रोडस्टर, लेकिन अब भी हो रही बुकिंग, जानें क्या है वजह

FBI ने हमलों की जांच के लिए गठित की टास्क फोर्स
इस बीच, एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोमवार को कहा कि ब्यूरो 'टेस्ला के प्रति हिंसक गतिविधि में वृद्धि' को रोकने के लिए कदम उठा रहा है। एजेंसी ने अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटकों से हमले की जांच के लिए एक टास्क फोर्स गठित की है। पटेल ने एक्स पर एक पोस्ट में हिंसक घटनाओं को घरेलू आतंकवाद बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले लोगों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed