फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five people injured in knife attack in Ireland World News in hindi

World News: आयरलैंड में चाकूबाजी में पांच लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार; नेपाल में राजशाही समर्थकों-पुलिस की झड़प

Fri, 24 Nov 2023 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 Nov 2023 06:49 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Five people injured in knife attack in Ireland World News in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूरोपीय देश आयरलैंड में प्रदर्शनकारियों और पुलिस की आपस में झड़प हो गई, जिसके बाद बदमाशों ने चाकूबाजी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डबलिन शहर में प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले राज्य पुलिस बल और अधिकारियों पर हमला कर दिया। उन्होंने अधिकारियों की गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा, दंगाईयों ने पुलिस पर आतिशबाजी और बोतलें फेंकी। इस दौरान चाकूबाजी की घटना में तीन बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पांच वर्ष के एक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक महिला और दो अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं।  छह वर्ष की एक लड़की की हालत बेहतर है। वहीं एक लड़का अस्पताल से घर चला गया है। हालांकि, पुलिस ने इसे आंतकी घटना नहीं माना है। पुलिस की मानें तो वे अभी मामले की जांच कर रहे हैं। आयरलैंड की न्याय मंत्री हेलेन मैकएंटी का कहना है कि वे महिलाओं और बच्चों पर हुए हमलों से गहरे सदमें में हैं। देश में किसी को भी आतंक फैलाने की अनुमति नहीं है। कार्रवाई की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नेपाल में फिर भूकंप
नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से 30 किमी दक्षिण मकवानपुर जिले का चितलांग क्षेत्र था। काठमांडू के साथ-साथ नुवकोट, धाडिंग, भक्तपुर, ललितपुर और मकवानपुर जिलों में झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में कुशल कामगार चिकित्सा और छात्र वीजा सूची में भारत का दबदबा
ब्रिटेन का वीजा हासिल करने में कुशल श्रमिकों, चिकित्सा पेशेवरों और छात्रों की श्रेणियों में भारतीयों का दबदबा कायम है। ब्रिटिश गृह मंत्रालय के अधिकृत आव्रजन आंकड़ों में भारतीय नागरिक कुशल कामगार वीजा व स्वास्थ्य-देखभाल वीजा के लिहाज से अव्वल हैं। छात्रों की वीजा श्रेणी में भारतीय नागरिक लगातार छात्रों के सबसे बड़े समूह का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुशल कामगार वीजा में गत वर्ष 9% की वृद्धि देखी गई, वहीं कुशल कामगार-स्वास्थ्य और देखभाल वीजा के मामले दोगुने से अधिक होकर 1,43,990 हो गए। इनमें सबसे ज्यादा 38,866 भारतीय शामिल हैं। एजेंसी 

नेपाल में राजशाही समर्थकों की पुलिस से झड़प, कई वाहन नष्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में बृहस्पतिवार को पुलिस और राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस को व्यवसायी दुर्गा प्रसाई के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें  और आंसूगैस का इस्तेमाल करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दर्जनों राउंड आंसू गैस छोड़ी गई।

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने प्रदर्शन के लिए तय क्षेत्र को पार करने का प्रयास किया। विशेष रूप से, प्रसाई को एक विवादास्पद व्यवसायी माना जाता है जो अपने राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म-संस्कृति और नागरिक बचाव अभियान के तहत लोगों को संगठित करता रहा है। काठमांडो पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसने वर्तमान नेपाल सरकार को गिराने और राजशाही और हिंदू साम्राज्य को बहाल करने की धमकी दी है। पुलिस ने प्रसाई पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है। बल्खू में विरोध प्रदर्शन को संबोधित करने के बाद प्रसाई जैसे ही घटनास्थल से निकले, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए पथराव किया।  इससे पहले दिन में, सीपीएन-यूएमएल की युवा शाखा के सदस्यों और प्रसाई के समर्थकों के बीच काठमांडो के बल्खू में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प हो गई। 

मोटरसाइकिल रैली के दौरान बल्खू पहुंचने के बाद प्रसाई के समर्थकों ने यूएमएल कैडरों पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों और सड़क के किनारे खड़े वाहनों को भी प्रसाई समर्थकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिले के कुछ क्षेत्रों को तीन महीने के लिए विरोध प्रदर्शन से प्रतिबंधित घोषित किया गया है।

केन्या में भारतीय समुदाय से मिले केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन, की योगदान की सराहना
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने केन्या में भारतीय समुदाय से मुलाकात कर नई दिल्ली और नैरोबी के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। मुरलीधरन 22-23 नवंबर तक केन्या की आधिकारिक यात्रा पर थे। सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केन्या में भारतीय समुदाय के साथ जुड़ना बहुत खुशी की बात है। उनके ऐतिहासिक और उत्कृष्ट योगदान ने भारत और केन्या के बीच संबंधों को मजबूत किया है। बुधवार को उन्होंने केन्या संग्रहालय में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की भूमिका को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

जी-20 : चीन ने की सम्मेलन में बनी सहमतियों को लागू करने की अपील
चीनी पीएम ली कियांग ने दुनिया के आर्थिक रूप से उबरने की राह को अभी मुश्किल बताते हुए जी-20 समूह के सदस्य देशों से अपील की कि वे विकास एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए इस साल नई दिल्ली में हुए जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में बनी सर्वसम्मति को लागू करने की दिशा में और व्यावहारिक कदम उठाएं। ली ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई डिजिटल बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से प्रतिनिधित्व किया। ली ने मुद्दों के राजनीतिकरण का विरोध करने को कहा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने जी-20 सम्मेलन में भाग लेते हुए कानून  व लोकतांत्रिक प्रणालियों की मजबूती पर प्रकाश डाला।

इमरान को सार्वजनिक मुकदमे में पेश होने का अदालती आदेश
पाकिस्तानी अदालत ने पूर्व पीएम इमरान खान को देश की गोपनीय बातें लीक करने के आरोप में 28 नवंबर को मुकदमे के लिए पेश करने का आदेश दिया है। उनके वकील ने कहा, अगस्त में जेल जाने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक पेशी होगी। 2022 में पीएम पद से हटाए जाने के बाद खान सियासी व कानूनी लड़ाइयों में उलझे हुए हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने जेल में बंद इमरान की पार्टी को आदेश दिया कि वह चुनाव चिह्न के रूप में ‘बल्ले’ को बरकरार रखने के लिए 20 दिनों में अंदरूनी चुनाव कराए।
 
मालदीव : भारत पोषित ग्रेटर माले परियोजना का निरीक्षण
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत पोषित ग्रेटर माले संपर्क परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना माले को थिलाफुशी से जोड़ती है। मुइज्जू के साथ इस दौरान उपराष्ट्रपति उज हुसैन मोहम्मद लतीफ, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मोहम्मद मुइज्जू के साथ थे। राष्ट्रपति ने परियोजना के कई खंडों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काम की प्रगति का भी जायजा लिया। 

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स पर 1993 में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने वकीलों की फीस सहित पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर हर्जाने की मांग की है। महिला ने बुधवार देर रात दायर मुकदमे में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के ट्रांजिट ब्यूरो और गार्जियन एसोसिएशन के साथ एडम्स को प्रतिवादी के रूप में नामित किया है।  हालांकि, आरोप लगाने वाली महिला मीडिया के सामने नहीं आई है। घटना के समय एडम्स न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में अधिकारी थे।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने शिकायत पत्र में दावा किया है कि 1993 में न्यूयॉर्क में एरिक एडम्स द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया था, जब दोनों न्यूयॉर्क शहर में काम करते थे। शिकायत में यौन उत्पीड़न, मारपीट और  लिंग के आधार पर रोजगार में भेदभाव, प्रतिशोध और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण पैदा करने का आरोप लगाया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed