{"_id":"5f5231eb8ebc3e3389058858","slug":"five-members-of-same-family-die-due-to-poisonous-gas-in-america-luciana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के लुसियाना में जहरीली गैस से एक ही परिवार को पांच सदस्यों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के लुसियाना में जहरीली गैस से एक ही परिवार को पांच सदस्यों की मौत
Fri, 04 Sep 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेक चार्ल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेक चार्ल्स
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लुसियाना में एक घर में जेनरेटर से कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से बीमार हो गया। कुछ ही घंटों पहले तूफान लॉरा और घातक तेज हवाओं में यह परिवार बच गया।
विज्ञापन
परिवार के एक सदस्य ने ‘द एडवोकेट’ को बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से परिवार वहां से विस्थापित होने में असमर्थ था। इसके पहले 2005 में आए तूफान रीटा के बाद यह घर मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हुआ था।
विज्ञापन
अधिकारियों और रिश्तेदारों के मुताबिक, रात में घर के गैरेज में रखे एक जेनरेटर से हो रहे रिसाव के कारण पूरे घर में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई। घटना में बचे इकलौते सदस्य ने ‘द डेली एडवर्टाइजर’ को बताया कि उन्होंने हवा के आने-जाने के लिए गैरेज का दरवाजा खुला छोड़ दिया था, लेकिन तेज हवाओं की वजह से दरवाजा खुद ही बंद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद जहरीली गैस घर में फैलने लगी। घर के सदस्यों की मौत के बाद 12 सितंबर को एक संयुक्त शोक सभा आयोजित की गई है।