{"_id":"6138856f8ebc3ec77609c5ec","slug":"five-journalists-from-etilaatroz-a-daily-newspaper-in-kabul-have-been-arrested-by-the-taliban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान ने काबुल के अखबार एटिलाट्रोज के पांच पत्रकारों को गिरफ्तार किया, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान ने काबुल के अखबार एटिलाट्रोज के पांच पत्रकारों को गिरफ्तार किया, जानिए क्या है मामला
Wed, 08 Sep 2021 03:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Sep 2021 03:12 PM IST
सार
तालिबान कहता रहा है कि अफगानिस्तान में मीडिया पहले की तरह ही काम कर सकता है। इसके बावजूद यह कार्रवाई उसके असली चेहरे को उजागर करती है। इसके अलावा तालिबान ने मीडिया को कुछ चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात बद से बदतर होते दिखाई दे रहे हैं। एक ओर तालिबान बदलने का नाटक कर के दुनिया से मान्यता लेने की फिराक में हैं। वहीं, दूसरी ओर तालिबानी लड़ाके अफगानिस्तान में जुर्म ढाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि तालिबान ने काबुल के अखबार एटिलाट्रोज के पांच पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने टोलो न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
मीडिया को काम करने देने का दावा करता रहा है तालिबान
हालांकि, दुनिया तालिबान कहता रहा है कि अफगानिस्तान में मीडिया पहले की तरह ही काम कर सकता है। इसके बावजूद यह कार्रवाई उसके असली चेहरे को उजागर करती रही है। इसके अलावा तालिबान ने मीडिया को कुछ चेतावनी भी दी थी। तालिबानी प्रवक्ता ने कहा था कि मीडिया को आलोचना की इजाजत है, लेकिन वह किसी का चरित्र हनन नहीं कर सकती।के सामने खुद को बदला हुआ दिखाने के लिए तालिबान के एक नेता ने हाल ही में महिला पत्रकार को इंटरव्यू भी दिया था।
विज्ञापन
जिस महिला ने तालिबान नेता का इंटरव्यू लिया था, उसने बाद में बताया था कि जब उसने तालिबानी नेता को स्टूडियो में आते देखा तो वह घबरा गई, लेकिन उसके व्यवहार और सवालों के जवाब देने से उसे थोड़ा आराम मिला। हालांकि, यही महिला पत्रकार बाद में देश छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
जुलाई में भारत के फोटो-पत्रकार का हुआ था कत्ल
इससे पहले जुलाई में भारत के फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी का कंधार में इन लोगों ने क्रूरता से कत्ल किया था। दानिश इनकी पकड़ में आ गए थे। जब उन्हें पता चला कि वह पत्रकार हैं और विदेशी एजेंसी के लिए काम करते हैं, तो लड़ाकों ने तड़पा-तड़पा कर दानिश की हत्या की। अफगान में वास्तव में यह समय ऐसा है, जिसमें कोई पत्रकार संगठन न जांच दल भेज सकता है न कोई पत्रकार आसानी से प्रवेश कर पूरी सच्चाई की छानबीन कर दुनिया के सामने रखने का साहस जुटा सकता है।