फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First Sikh Police Officer In US Shot Dead At Traffic Stop In Texas

टेक्सास में पहले भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 Sep 2019 11:31 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 28 Sep 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
First Sikh Police Officer In US Shot Dead At Traffic Stop In Texas

अमेरिका के पहले पगड़ीधारी सिख पुलिस अधिकारी की शुक्रवार को टेक्सास के ह्यूस्टन नार्थ वेस्ट हैरिस काउंटी में ट्रैफिक रोकने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी एड गोंजालेज ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी राज्य टेक्सास में एक भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल की मौत हो गई। 

विज्ञापन


एड गोंजालेज ने बताया कि संदीप धालीवाल ने एक आदमी और महिला के साथ एक वाहन को रोका और उनमें से एक ने बाहर निकल कर उन पर निर्मम तरीके से कम से कम दो बार गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


एड गोंजालेज ने बताया कि संदीप इस विभाग में 10 साल से कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान संदीप ने एक कार को रुकवाया, तभी कार में सवार में एक व्यक्ति बाहर निकला और उन पर निर्मम तरीके से गोलियां चलाने लगा। आरोपी ने पुलिस अधिकारी पर दो बार गोलियां चलाई। अधिकारियों ने बताया कि शूटर को एक शॉपिंग सेंटर के पास भागते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी संदीप धालीवाल के डैशकैम वीडियो को देखकर शूटर को पहचानने में कामयाब हुए। एड गोंजालेज ने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत डैशकैम को देखा कि संदिग्ध कैसा दिख रहा है, उन्होंने अपने फोन के साथ घटनास्थल पर संदिग्ध की फोटो खींची और तुरंत हमारे इंटेल के लोगों को भेज दिया ताकि शूटर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। 

अधिकारियों ने कहा कि जिस वाहन को शूटर चला रहा था, वह ढूंढ़ लिया गया और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी और महिला को हिरासत में ले लिया गया हैं। 

कमिश्नर एड्रियन गार्सिया ने बताया कि संदीप धालीवाल शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे। कमिश्नर ने कहा कि डिप्टी संदीप धालीवाल एक नवीनता लाने वाले व्यक्ति थे। वह कई लोगों के लिए एक मिसाल थे। उन्होंने अपने समुदाय का सम्मान और गर्व के साथ प्रतिनिधित्व किया।


वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना को लेकर दुख जताया। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका के ह्यूस्टन में सिख भारतीय-अमेरिकी डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल की शूटिंग के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। हम अभी उस शहर से होकर वापस आए हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed