{"_id":"5ce05ff0bdec22077f3adb81","slug":"first-sikh-lady-of-jalandhar-jasbir-jaspal-become-city-council-cabinet-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर की जसबीर बनीं सिटी काउंसिल कैबिनेट की पहली महिला सिख सदस्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जालंधर की जसबीर बनीं सिटी काउंसिल कैबिनेट की पहली महिला सिख सदस्य
Sun, 19 May 2019 01:11 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 19 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
जसबीर जसपाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन के वूल्वरहेम्पटन शहर के हीथ टाउन एरिया की काउंसलर जसबीर जसपाल शनिवार को सिटी काउंसिल की कैबिनेट कमेटी में शामिल कर ली गईं। जालंधर के कला संघियान की मूल निवासी जसबीर को काउंसिल के नए चेयरमैन इयान ब्रुकफील्ड द्वारा कैबिनेट में नियुक्त करते ही वह किसी ब्रिटिश सिटी की काउंसिल कैबिनेट में शामिल होने वाली पहली महिला बन गईं।
विज्ञापन
2012 से काउंसलर चुनी जा रहीं जसबीर को व्यापार, समुदाय, सुरक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्रों के नीति निर्धारण की जिम्मेदारी दी गई हैं। जसबीर के पति मल्किंदर जसपाल भी काउंसलर और पूर्व मेयर रह चुके हैं। सिख समुदाय की बहुलता वाले इस शहर में इस बार पायल बेदी चड्ढा, भूपिंदर गाखल, रशपाल कौर, रुपिंदरजीत कौर, आशा मट्टू, गुरमुख सिंह, पॉल सिंह और उदय सिंह भी चुनाव जीतकर काउंसलर बने हैं।
विज्ञापन