फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   first nonstop flight service is start from austria to london

अब ऑस्ट्रेलिया से लंदन की दूरी सिर्फ 17 घंटे

Mon, 26 Mar 2018 12:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
first nonstop flight service is start from austria to london

ऑस्ट्रेलिया से करीब 17 घंटे 6 मिनट का सफर तय कर एक नॉन-स्टॉप फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंची। यह पहला मौका था जब ऑस्ट्रेलिया से ब्रिटेन के बीच यात्रियों से भरे किसी विमान ने नॉन-स्टॉप उड़ान भरी। क्वांटास की फ्लाइट क्यूएफ 9 पर्थ से करीब 14,498 किलोमीटर का सफर तय कर रविवार की सुबह लंदन में उतरी। यह बोइंग का 787-9 ड्रीमलाइनलर विमान है जिसमें बोइंग 747 की तुलना में दोगुनी ईंधन क्षमता है। ये क्वांटास की उस महत्वकांक्षी योजना का हिस्सा है जिसके तहत वो बहुत लंबी दूरी की उड़ानों को अपने बेड़े का हिस्सा बनाना चाहता है।

विज्ञापन


पहले चार दिनों का सफर था

ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस क्वांटास के सीईओ एलेन जोएस ने पर्थ-लंदन के बीच इस सेवा की शुरुआत को गेम चेंजर बताया है। इस उड़ान से पहले एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पहले ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच क्वांटास फ्लाइट, जिसे कंगारू रूट के नाम से जाना जाता है, चार दिनों में सफर तय करती थी और उसमें सात स्टॉप होते थे। पश्चिम ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस नॉन स्टॉप उड़ान के कारण पर्यटकों की संख्या में खासी वृद्धि की उम्मीद कर रही है। 200 से अधिक यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को लेकर यह विमान पर्थ से शनिवार की शाम 18.49 बजे उड़ा था।
विज्ञापन


उड़ान के दौरान रिसर्च भी

लंबी उड़ान के सफर में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए यह फ्लाइट बेहतर एयर क्वालिटी और केबिन में कम शोर हो इन सुविधाओं से लैस थी। कुछ यात्री अपने सोने और अन्य गतिविधियों के डेटा को सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ साझा करने के लिए राजी हो गये थे। इन यात्रियों ने इसके लिए विशेष मॉनिटर्स और अन्य डिवाइस पहने जिसने उनकी मानसिक स्थिति, खाने के पैटर्न और हाइड्रेशन के स्तर को रिकॉर्ड किया। ब्रिटेन में इस उड़ान को लेकर कुछ प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ऐतिहासिक यात्रा

first nonstop flight service is start from austria to london

मील का पत्थर

ट्विटर यूजर एंड्रयू लोंग ने लिखा, "विमान रनवे पर उतर गया है!! यह हवाई जहाज उड़ान के इतिहास में एक मील का पत्थर था।" एक अन्य यूजर ने ली मेसन ने कहा, "यह उपलब्धि अद्भुत थी" और लिखा "उम्मीद है मैं एक दिन इसमें चढ़ूंगा।" पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मार्क मैक्गोवन ने इस फ्लाइट के लंदन उतरने पर ट्वीट किया, "पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के लिए नए युग की आधिकारिक शुरुआत हो गई है।" इस ऐतिहासिक यात्रा के बाद लंदन में सुबह सुबह उतरे यात्रियों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर किए गए स्वागत की तस्वीरें साझा की।

पर्थ-लंदन के बीच यह उड़ान अन्य किसी भी फ्लाइट की तुलना में तीन घंटे तेज है जो मध्यपूर्व में विमानों को बदलने या ईंधन भरने के लिए रुकती हैं। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मुताबिक दोहा-ऑकलैंड के बीच 14,529 किलोमीटर के कतर एयरवेज की फ्लाइट के बाद यह दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दूरी की उड़ान है। अन्य विमान सेवाओं में अमीरात और यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी 14 हजार किलोमीटर से अधिक की नॉन स्टॉप उड़ाने पूरी की हैं।

2017 में यूनाइटेड एयरलाइंस ने लॉस एंजिल्स से सिंगापुर के बीच अमेरिका से सबसे लंबी दूरी के नॉन-स्टॉप उड़ान की पेशकश की थी। लेकिन दुनिया की सबसे लंबी दूरी की नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा सिंगापुर एयरलाइंस ने शुरू की थी। सिंगापुर से न्यूयॉर्क के बीच 15,300 किलोमीटर से अधिक दूरी के इस उड़ान सेवा को 2013 में बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed