{"_id":"5d9298a38ebc3e017e52c765","slug":"first-ladies-special-luxury-hotel-started-in-spain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में शुरू हुआ पहला लेडीज स्पेशल लग्जरी होटल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेन में शुरू हुआ पहला लेडीज स्पेशल लग्जरी होटल
Tue, 01 Oct 2019 05:37 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Som Dona luxury hotel
- फोटो : USA Today
स्पेन के टूरिस्ट शहर मायोर्का में पहला महिला होटल शुरू हो गया है। महिला स्पेशल होटल का नाम सोम डोना है और इसमें सिर्फ महिलाओं के लिए विशेष सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। 14 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए होटल में 39 रूम, पूल, स्पा, लाइब्रेरी और रूफ टॉप टेरेस भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
फोर स्टार होटल का उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव में कुछ फुर्सत के पल देना है। होटल की सुविधाओं का लुत्फ लेते हुए महिलाएं बाहरी दुनिया से कुछ वक्त के लिए पूरी तरह से दूर रह सकें।
विज्ञापन
मसाज, वर्लपूल टब समेत कई और ट्रीटमेंट खास तौर पर महिलाओं के लिए हैं। होटल की वेबसाइट के अनुसार, गेस्ट अगर चाहें तो वह टापू के आसपास की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन