फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First ever Hindu American Summit to be held at US Capitol on June 14

US: यूएस संसद में पहली बार आयोजित होगा हिंदू अमेरिकी शिखर सम्मेलन, सांसद सुनेंगे समुदाय की समस्याएं

Sun, 11 Jun 2023 08:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 08:10 AM IST
सार

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रोमेश जापरा ने कहा कि अमेरिकी हिंदू देशभर में अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक रूप से वे बहुत पीछे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन हिंदू धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
First ever Hindu American Summit to be held at US Capitol on June 14
यूएस कैपिटॉल - फोटो : social media

विस्तार

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) में 14 जून को पहला हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि अमेरिकी हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक अन्य प्रवासी निकायों के सहयोग से हाल ही में गठित अमेरिकन्स फॉर हिंदू पॉलिटिकल एक्शन कमेटी द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन को यूएस कैपिटल में आयोजित करने का उद्देश्य हिंदू समुदाय की चिंताओं को उठाना है। देश भर से लगभग 130 भारतीय अमेरिकी नेता समेत फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, बोस्टन, टेक्सास, शिकागो और कैलिफोर्निया से लोग यूएस कैपिटल में इक्टठा होंगे। 
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रोमेश जापरा ने कहा कि अमेरिकी हिंदू देशभर में अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक रूप से वे बहुत पीछे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इक्वैलिटी लैब्स और केयर जैसे संगठन हिंदू धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैककार्थी के साथ-साथ डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के कई अन्य सांसदों के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैक्कार्थी मुख्य भाषण देंगे। इनमें प्रमुख रूप से भारतीय अमेरिकी सांसद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ जापरा ने कहा कि समुदाय प्रतिनिधि सभा में अमेरिकी हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाले सांसदों का पहला हिंदू कॉकस (Hindu Caucus) बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, हिंदुओं को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, हमारा संगठन उन नेताओं के लिए समर्थन और धन जुटाएगा जो हिंदू सिद्धांतों और मूल्यों से सहमत हैं और समुदाय की मदद करने और हिंदू भय, हिंदू नफरत और आप्रवासन की चिंताओं के बारे में बात करने को तैयार हैं।


ये संगठन होंगे सम्मेलन में शामिल
हिंदू अमेरिकन समिट का हिस्सा बनने वाले संगठनों में अमेरिकन हिंदू कोएलिशन, अमेरिकन हिंदू फेडरेशन, अमेरिकन्स फॉर इक्वैलिटी पीएसी, एकल विद्यालय, फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स, फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज, हिंदू एक्शन, हिंदू एक्शन पीएसी ऑफ फ्लोरिडा, हिंदू पीएसीआर, हिंदू स्वयंसेवक संघ, अमेरिका की हिंदू यूनिवर्सिटी, कश्मीर हिंदू फाउंडेशन, पैट्रियट अमेरिका, सेवा इंटरनेशनल, यूएस इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल और वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed