फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First death from dangerous corona virus in Wuhan city of China

चीन के वुहान शहर में खतरनाक कोरोना वायरस से पहली मौत

Sun, 12 Jan 2020 01:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Jan 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
First death from dangerous corona virus in Wuhan city of China
सांकेतिक तस्वीर

चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के कारण फैले निमोनिया से शनिवार को पहली मौत हुई। इस नए प्रकार के वायरस के संक्रमण के 41 मामले सामने आए हैं। हालांकि, अभी सात लोगों की हालत गंभीर हैं और एक की मौत हो गई है। अन्य लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


रोगियों के साथ संपर्क रहने के कारण 419 डॉक्टरों सहित लगभग 740 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। वुहान में स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शहर रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया से जूझ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में चीनी मीडिया ने बताया था कि यह बीमारी एक नए प्रकार के कोरोना वायरस के कारण फैली थी।
विज्ञापन


वुहान में फैले इस रहस्यमय निमोनिया का लक्षण सूखी खांसी के साथ बुखार और थकान बताया जा रहा है। कई मामलों में, डिस्पेनिया (सांस की तकलीफ) भी सामने आई है। जांच से पता चला कि समुद्री खाद्य बाजार (सीफूड बाजार) से यह वायरस लोगों में फैला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed