{"_id":"5cd61e25bdec22078775b258","slug":"firing-out-of-mosque-in-london-investigations-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर गोलीबारी, जांच जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन में नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर गोलीबारी, जांच जारी
Sat, 11 May 2019 06:28 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 11 May 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
सेवन किंग्स मस्जिद, लंदन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक मस्जिद के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी के दौरान मस्जिद के भीतर लोग नमाज पढ़ रहे थे। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 हुई गोलीबारी की इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी लंदन स्थित इलफोर्ड में सेवन किंग्स मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे तभी उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि हैंडगन से गोली चलाई गई थी। किसी के घायल होने या मस्जिद की इमारत को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस इस घटना को ‘आतंकवाद से संबंधित’ या घृणा अपराध नहीं मान रही है। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुस्लिम काउंसिल के प्रवक्ता द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक बयान में मस्जिद के इमाम मुफ्ती सुहेल ने कहा कि संदिग्ध के इरादे का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने लोगों से ‘अपुष्ट खबरों और अफवाहों को फैलाने से बचने के लिए कहा है। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि घटना में किसी के घायल नहीं होने से उन्होंने राहत महसूस किया।
विज्ञापन