{"_id":"5e0d2d028ebc3e87a10e0653","slug":"firing-on-new-year-two-people-killed-one-policeman-injured-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : नववर्ष के मौके पर गोलीबारी, दो लोगों की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : नववर्ष के मौके पर गोलीबारी, दो लोगों की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल
Thu, 02 Jan 2020 05:06 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 02 Jan 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में ओमाहा के एक आवासीय परिसर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। ओमाहा पुलिस के डिप्टी चीफ स्कॉट ग्रे ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारियों को एवन्स टावर नामक आवासीय परिसर में रात दस बजे के बाद बुलाया गया था जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई।
विज्ञापन
दो अधिकारियों और एक हथियारबंद व्यक्ति के बीच पांचवें तल पर मुठभेड़ हुई। पुलिस प्रवक्ता जो निकरसन ने बुधवार को कहा कि गोलीबारी क्यों शुरू हुई, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि एक अधिकारी को पैर में गोली लगने के बाद हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। पुलिस को अपार्टमेंट में एक महिला मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
गोलीबारी में दो की मौत
नववर्ष के दिन फ्लोरिडा के एक क्लब में हो रहे जश्न के दौरान एक बंदूकधारी की गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मीडिया में आईं खबरों के अनुसार गोलीबारी के चलते वहां मौजूद 250 लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी ओरलैंडो के उत्तर में स्थित एक क्लब में तड़के चार बजे हुई गोलीबारी के बाद घटनास्थल से फरार एक संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे लेकिन प्रतीत होता है कि जब गोलीबारी हुई तब वे बाहर थे। शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि आयोजन के दौरान कई बंदूकधारी गार्ड मौजूद थे।