फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing on Florida State University campus, several students injured; one suspect in custody Know Updates

Florida Shooting: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल; एक संदिग्ध हिरासत में

Thu, 17 Apr 2025 11:46 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 17 Apr 2025 11:46 PM IST
सार

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (एफएसयू) में गोलीबारी में दो लोगों की मौत और पांच के घायल होने की खबर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Firing on Florida State University campus, several students injured; one suspect in custody Know Updates
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। अस्पताल की प्रवक्ता सारा कैनन ने बताया कि तल्लाहासी मेमोरियल हेल्थकेयर गोलीबारी में घायल हुए लोगों का इलाज कराया जा रहा है।  

विज्ञापन


फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के पुलिस प्रमुख जेसन ट्रंबोवर के मुताबिक, 20 वर्षीय बंदूकधारी शेरिफ के डिप्टी का बेटा है। उसकी पहचान फीनिक्स इकनेर के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, फीनिक्स ने गोलीबारी के लिए अपनी मां की बंदूक का प्रयोग किया। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वाले दो लोग विश्वविद्यालय के छात्र नहीं थे। 
विज्ञापन


शूटर अलर्ट जारी होने के बाद मची अफरातफरी
वहीं, गुरुवार दोपहर फ्लोरिडा राज्य विश्वविद्यालय में जब ये वाकया हुआ तो अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुंरत अलर्ट जारी किया। जिसके बाद कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों की एम्बुलेंस, दमकल ट्रक और गश्ती वाहन फ्लोरिडा की राजधानी के पश्चिम में  विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वहीं, इमारत के बाहर गोलियों की आवाज सुनने के बाद छात्र और  बॉलिंग एली में छिप गए और छात्र संघ के अंदर एक मालवाहक लिफ्ट में भर गए। एक छात्र ने बताया कि लगभग 15 मिनट के बाद, विश्वविद्यालय पुलिस ने छात्रों को इमारत से बाहर निकाला ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bangladesh: '1971 के अत्याचारों के लिए सरेआम माफी मांगे पाकिस्तान', बांग्लादेश ने मांगा 4.3 अरब डॉलर का मुआवजा  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed