फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh bluntly told Pakistan, raised demand for public apology for the atrocities of 1971

Bangladesh: '1971 के अत्याचारों के लिए सरेआम माफी मांगे पाकिस्तान', बांग्लादेश ने मांगा 4.3 अरब डॉलर का मुआवजा

Thu, 17 Apr 2025 08:26 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 08:26 PM IST
सार

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ हाल ही में विदेश सचिव स्तर की बातचीत में 1971 के मुद्दे को उठाया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से 1971 में हुए अत्याचारों को लेकर सार्वजनिक माफी की मांग की।

विज्ञापन
Bangladesh bluntly told Pakistan, raised demand for public apology for the atrocities of 1971
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 15 साल बाद विदेश सचिव स्तर की बैठक हुई, जिसमें बांग्लादेश ने कई पुराने और संवेदनशील मुद्दे उठाए। साथ ही दौरान बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 1971 में हुए अत्याचारों को लेकर सार्वजनिक माफी की मांग की। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बातचीत में दोनों देशों के बीच अब भी कई मुद्दे अनसुलझे हैं। खासतौर पर 1971 में पाकिस्तान सेना द्वारा किए गए अत्याचारों का जिक्र करते हुए बांग्लादेश ने कहा कि इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान को आधिकारिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

अच्छे संबंध के लिए पुराने हल जरूरी- जशीम उद्दीन
मामले में बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन ने बताया कि पाकिस्तान के साथ अच्छे और स्थायी रिश्ते बनाने के लिए पुराने मामलों का हल जरूरी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने 4.32 अरब डॉलर के अपने वित्तीय दावे के साथ-साथ अन्य मुद्दों को भी सामने रखा। इसमें 1971 के युद्ध के दौरान बांग्लादेश छोड़ने में असमर्थ 'फंसे हुए पाकिस्तानियों' की वापसी और 1970 के चक्रवात में मिली विदेशी मदद के पैसे की बात भी शामिल थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Foreign Ministry: 15 साल बाद बांग्लादेश-पाकिस्तान की विदेश सचिव स्तरीय वार्ता, व्यापार समेत अहम मुद्दों पर बात
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी इन मुद्दों पर बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है, हालांकि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। पाकिस्तान की विदेश सचिव अमना बलूच इस वार्ता में शामिल थीं।


इशाक डार का बांग्लादेश दौरा
बता दें कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार इस महीने के अंत में बांग्लादेश दौरे पर आने वाले हैं। यह 2012 के बाद किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।बांग्लादेश का मानना है कि अगर पाकिस्तान इन मुद्दों पर गंभीरता से बात करे, तो दोनों देशों के रिश्ते एक नए और बेहतर रास्ते पर बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Gaza: गाजा में इस्राइली हमले में एक परिवार के 10 लोग समेत 23 की मौत, UN ने खाद्य आपूर्ति रोकने पर जताई चिंता

क्या है मामला, समझिए
गौरतलब है कि 1971 में बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र देश बना था। उस समय पाकिस्तान की सेना पर लाखों लोगों की हत्या और महिलाओं के साथ अत्याचार जैसे गंभीर आरोप लगे थे। बांग्लादेश अब भी इन मुद्दों को भूल नहीं पाया है और समय-समय पर माफी की मांग करता रहा है। हालांकि दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने की इच्छा भी जताई और व्यापार, कनेक्टिविटी व आपसी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed