फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing near Ukraine Zaporizhzhia nuclear power plant Risk of disaster increasing

Russia Ukraine War: परमाणु संयंत्र के पास गोलीबारी से बढ़ा एटमी हादसे का जोखिम

Mon, 15 Aug 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 15 Aug 2022 05:22 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जैपोरिझिया में मौजूद हर वो रूसी सैनिक, जो पावर प्लांट पर गोलियां चला रहा है या यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बना रहा है, यूक्रेनी सेना और स्पेशल फोर्स के खास निशाने पर हैं। यहां से इनका बचकर जाना नामुमकिन होगा।

विज्ञापन
Firing near Ukraine Zaporizhzhia nuclear power plant Risk of disaster increasing
जैपोरिझिया परमाणु संयंत्र पर रूस लगातार कर रहा गोलीबारी। - फोटो : ANI

विस्तार

जैपोरिझिया परमाणु संयंत्र को रूस के कब्जे से मुक्त कराने के लिए यूक्रेन लगातार उन रूसी सैनिकों को निशाना बना रहा है, जो पावर प्लांट में मौजूद हैं। पावर प्लांट के आपपास जारी दोतरफा गोलीबारी से बड़े परमाणु हादसे का जोखिम बढ़ता जा रहा है। जी-7 ने परमाणु तबाही के डर से रूस से अपील की है कि पावर प्लांट से सैनिकों को वापस बुला ले। उधर, हादसे के डर से संयंत्र के पास के इलाके खाली होने लगे हैं।

विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जैपोरिझिया में मौजूद हर वो रूसी सैनिक, जो पावर प्लांट पर गोलियां चला रहा है या यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बना रहा है, यूक्रेनी सेना और स्पेशल फोर्स के खास निशाने पर हैं। यहां से इनका बचकर जाना नामुमकिन होगा।
विज्ञापन


निप्रो नदी पर दक्षिणी तट पर बना संयंत्र रूसी सेना के कब्जे में है, जबकि तट के दूसरी तरफ शहरी इलाके पर यूक्रेनी सेना का कब्जा है। यूक्रेन का आरोप है कि परमाणु संयंत्र की आड़ में रूस शहरी इलाके पर जबरदस्त बमबारी कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी सेना परमाणु हादसे के डर से इसका जवाब नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, पूर्व में दोनबास इलाके से हटकर अब रूसी फौज दक्षिण की तरफ जमा हो रही है। दोनबास में अब कमान रूस समर्थकों ने संभाल ली है। रविवार को ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनेस्क एयरपोर्ट के पास पिस्की गांव के पास जबरदस्त गोलीबारी की खबरें मिली हैं। इस इलाके पर रूस पहले पूर्ण नियंत्रण हासिल करने का दावा कर रहा था। फिलहाल, रूसी सेना एम-40 हाइवे को पूरी तरह कब्जे में लेना चाहती है। यह पश्चिमी यूक्रेन को दोनेस्क से जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed