{"_id":"6007087b8ebc3e33d272c123","slug":"firing-in-america-california-sheriffs-subordinate-officer-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हाई अलर्ट के बीच पांच जगह गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में हाई अलर्ट के बीच पांच जगह गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल
Tue, 19 Jan 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच मंगलवार को पांच जगह फायरिंग की घटनाएं हुईं। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। ये घटनाएं कैलिफोर्निया व पेनसिल्वेनिया में हुई।
विज्ञापन
शेरिफ के मातहत अधिकारी की मौत
कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना में शेरिफ के मातहत एक अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य अधिकारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में एक संदिग्ध की भी मौत हो गई। सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ स्कॉट जोन्स ने कहा कि सोमवार को कैल एक्सपो के पास हुई गोलीबारी की घटना में घायल अधिकारी की हालत स्थिर है। जोन्स ने बताया कि मृत अधिकारी विभाग में छह साल से कार्यरत था। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की उम्र 40 के आसपास थी। घटना में शामिल लोगों का नाम उजागर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पेनसिल्वेनिया में इसलिए हुई फायरिंग
अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की घटनाएं पोकोनो पर्वत में पेनसिल्वेनिया समुदाय के लोगों को शरण दिए जाने के आदेश के कारण उभरे आक्रोश का नतीजा थी।
पेनसिल्वेनिया के मोनरो काउंटी क्षेत्र में सोमवार को फायरिंग के चारों घटनास्थल अलग-अलग होने के बावजूद एक दूसरे से ज्यादा दूर नहीं थे। पोकोना पर्वत क्षेत्रीय पुलिस चीफ क्रिस वैग्नर के मुताबिक, अस्पताल दौड़त हुई पहुंची एक महिला के कमर में गोली लगी थी, जबकि एक अन्य घायल के सिर में गोली मारी गई थी। अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल के बाजू में गोली लगी है, जबकि चौथे व्यक्ति का पैर घायल है।
विज्ञापन