फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing at Kabul Airport Afghanistan Taliban Attack Latest News Update

काबुल एयरपोर्ट: फायरिंग से अफरा-तफरी, अमेरिकी सैनिक हटे, तीन गेट पर अब तालिबान का नियंत्रण

Sat, 28 Aug 2021 05:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Aug 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Firing at Kabul Airport Afghanistan Taliban Attack Latest News Update
काबुल एयरपोर्ट - फोटो : ट्विटर/ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट के पास दो आत्मघाती धमाकों के दो दिन बाद आज शनिवार को हवाईअड्डे के एंट्री गेट के पास फायरिंग की खबर है। कई राउंड की फायरिंग के बाद लोगों में दहशत का महौल है। हवाई अड्डे के आसपास आंसू गैल के गोले उठते दिख रहे हैं। फायरिंग के बाद लोग इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं अब ताजा जानकारी आ रही है कि हवाई अड्डे के तीन गेट पर तैनात रहे अमेरिका के सैनिक पीछे हट गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने टोलो न्यूज के हवाले से जानकारी दी है कि अमेरिकी सैनिकों ने काबुल हवाई अड्डे के तीन गेट और कुछ अन्य हिस्सों को छोड़ दिया है। ऐसे में अब तालिबान ने कहा है कि इन गेट पर अब उसका नियंत्रण है। 
विज्ञापन

 


इसके अलावा रॉयटर्स के हवाले से खबर है कि अफगानिस्तान से नागरिकों को निकालने वाली ब्रिटेन की अंतिम उड़ान भी काबुल हवाई अड्डे से टेक ऑफ कर चुकी है। इसके साथ ही ब्रिटेन का अपने नागरिकों को यहां से निकालने का ऑपरेशन समाप्त हो गया है। बता दें कि ब्रिटेन ने यहां तालिबान के नियंत्रण के बाद दो सप्ताह में लगभग 15,000 अफगान और ब्रिटिश नागरिकों को एयरलिफ्ट किया है।
 
फ्रांस की तालिबान से बातचीत जारी: मैक्रों
इधर, समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से खबर है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुए मैक्रों ने कहा कि वह मानवीय आधार पर लोगों को बाहर निकालने के अभियान को लेकर तालिबान के साथ बातचीत कर रहे हैं।

धमाकों में चली गई थी 103 लोगों की जान
काबुल एयरपोर्ट के पास गुरुवार को हुए हमले में अब तक करीब 103 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 90 अफगानी नागरिक और 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हमले में मारे गए 90 अफगानियों में 28 तालिबानी भी थे। ये सभी तालिबानी एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा में खड़े थे। बताया जा रहा है कि हमले में घायलों की संख्या 1300 पार हो चुकी है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed