{"_id":"5ef718bf8ebc3e43280283cb","slug":"fire-in-world-coldest-region-siberia-forests-temperature-reaches-38-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्र साइबेरिया के जंगलों में लगी आग, 38 डिग्री तक पहुंचा तापमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्र साइबेरिया के जंगलों में लगी आग, 38 डिग्री तक पहुंचा तापमान
Sat, 27 Jun 2020 03:30 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साइबेरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साइबेरिया
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 27 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
साइबेरिया के जंगलों में आग
- फोटो : Russia Today
दुनिया के सबसे ठंडे क्षेत्र रूस के साइबेरिया के जंगलों में इस समय आग फैली हुई है। साइबेरिया के वर्खोयान्स्क कस्बे में 20 जून को इतिहास का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां 38 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। आग लगने की वजह से यहां पारा इतना ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
यही वो जगह है, जहां सबसे ज्यादा सर्दी पड़ती है। पारा माइनस 68 डिग्री तक चला जाता है। यह गिनीज बुक में भी दर्ज है। इससे पहले 1988 में यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस आग, गर्मी और हीटवेव की वजह से आर्कटिक सर्किल के कई इलाकों में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ गई है। वहीं, वातावरण में अन्य ग्रीन हाउस गैसों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
