फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fire in Parliament building of South Africa in Cape Town news in Hindi

दक्षिण अफ्रीका: केप टाउन स्थित संसद भवन में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, काबू पाने के प्रयास जारी

Sun, 02 Jan 2022 06:17 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 02 Jan 2022 06:17 PM IST
सार

नए साल के आगमन के एक दिन बाद ही रविवार को दक्षिण अफ्रीका का संसद भवन एक हादसे का शिकार हो गया। यहां रविवार की सुबह भीषण आग लग गई जिस पर घंटों मेहनत के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन
fire in Parliament building of South Africa in Cape Town news in Hindi
दक्षिण अफ्रीका के संसद भवन में लगी आग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्थित संसद भवन में रविवार को आग लग गई। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी भीषण थी केप टाउन के ऊपर धुंए का गहरा गुबार उठता देखा गया। 

विज्ञापन


लोक निर्माण और बुनियादी ढांचा मंत्री पैट्रीशिया डी लिली ने कहा कि आग संसद भवन परिसर की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी। यहां से आग राष्ट्रीय असेंबली कार्यालय तक पहुंच गई, जहां पर दक्षिण अफ्रीका की संसद बैठती है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक बताया। जानकारी के अनुसार मामले में अधिकारियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद भवन के फायर अलार्म में गड़बड़ी की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्प्रिंकलर सिस्टम (आग लगने की स्थित में पानी की फुहारें गिरने की व्यवस्था) में कुछ दिक्कत थी। घटना का कारण जानने की कोशिश की जा रही है।

इमारतों के कुछ हिस्सों के गिरने की आशंका
जानकारी के अनुसार अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पैट्रीशिया ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए बेहद दुखद है क्योंकि संसद हमारे लोकतंत्र का घर है। आग के चलते कुछ हिस्सों के गिरने की आशंका भी बन गई है।

राष्ट्रपति सिरिल रामाफोस और देश के कई अन्य शीर्ष नेता भी आर्च बिशप डेसमंड टूटू के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केपटाउन में ही थे। आशंका है कि इमारतों के कुछ काफी पुराने हिस्से गर्मी की वजह से गिर सकते हैं।

जल्द नहीं पाया काबू तो होगा बहुत नुकसान
यहां सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए मेयर समिति के सदस्य जेपी स्मिथ ने बताया कि आग के चलते इमारत की दीवारों में दरारें पड़ने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा अगर जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो बहुत नुकसान हो जाएगा।


पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि रविवार सुबह संसदीय परिसर में लगी भीषण आग के संबंध में किसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अभी किसी को पकड़ा जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed