{"_id":"62fccf518b014a2c127f1f77","slug":"fire-in-london-ten-fire-engines-and-around-70-firefighters-tackled-fire-railway-on-union-street-in-southwark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in London: साउथवार्क रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाडियां और 70 कर्मचारी मौके पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fire in London: साउथवार्क रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाडियां और 70 कर्मचारी मौके पर
Wed, 17 Aug 2022 04:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 17 Aug 2022 04:52 PM IST
सार
लंदन फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने बताया कि यह एक बिजी स्टेशन है। आग के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन के साउथवार्क रेलवे स्टेशन पर आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आग यूनियन स्ट्रीट पर रेलवे आर्क में लगी है। लंदन फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में मौके पर 70 दमकल कर्मी और 10 दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हैं। इस आग में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
लंदन फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने बताया कि यह एक बिजी स्टेशन है। आग के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन