फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire fighting assistance sought by Sri Lanka Navy from India Coast Guard for fire on-board oil tanker

श्रीलंका के तेल टैंकर 'एमटी न्यूडायमंड' में लगी भीषण आग, भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत की सहायता

Thu, 03 Sep 2020 03:47 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 03 Sep 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Fire fighting assistance sought by Sri Lanka Navy from India Coast Guard for fire on-board oil tanker
श्रीलंका के तेल टैंकर 'एमटी न्यूडायमंड' में - फोटो : Indian Coast Guard)

कुवैत से कच्चा तेल लेकर भारत जा रहे एक टैंकर पोत में गुरुवार को श्रीलंका के पूर्वी तट के पास भीषण आग लग गई। इसके बाद उसमें सवार नौवहन चालक दल के 24 सदस्य लापता और अन्य घायल हो गए। नौसेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका सिल्वा ने बताया कि पनामा में पंजीकृत टैंकर 'न्यू डायमंड' कुवैत से 2,70,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल ले कर भारत जा रहा था। लेकिन पूर्वी जिले अंपारा में संगमनकंडा के तट पर इसके इंजन कक्ष में आग लग गई।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि आग बुझाने और बचाव अभियान के लिए कम से कम चार पोत भेजे गए। नौसेना के पोत त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह और हंबनटोटा के दक्षिणी बंदरगाह से भेजे गए। तेल टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए जब श्रीलंका की नौसेना ने मदद मांगी तब भारतीय तट रक्षक ने अपने तीन पोत और एक डॉर्नियर विमान भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया और न्यू डायमंड पर लगी आग को बुझाने में सहायता करने के लिए तुरंत शौर्य, सारंग तथा समुद्र पहरेदार पोत और एक डोर्नियर विमान रवाना किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि हंबनटोटा बंदरगाह पर 31 अगस्त से लंगर डाले दो रूसी पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों को भी आग बुझाने के अभियान में लगाया गया। सिल्वा ने बताया कि 'न्यू डायमंड' के इंजन कक्ष में जब आग लगी तब टैंकर पोत पर चालक दल के 24 सदस्य थे।

समु्द्री पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण (एमईपीए) ने कहा कि तेल टैंकर कुवैत से 2,70,000 मीट्रिक टन तेल ले कर भारत जा रहा था। एमईपीए के अध्यक्ष धर्षानी लहांदापुरा ने बताया कि आग बुझाने के लिए नौसैनिक पोतों को 1,00,000 लीटर पानी मुहैया कराया गया।


सहायता करने के लिए श्रीलंका वायु सेना को भी तैनात किया गया। बचाव अभियान में उनका एक हेलीकॉप्टर शामिल हुआ। रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, नौवहन चालक दल के दो सदस्यों को छोड़कर सभी कर्मियों ने टैंकर छोड़ दिया है और वह समुद्र में बचाव नौका में हैं। कुवैत से भारत आ रहे न्यू डायमंड में जब आग लगी तब वह श्रीलंका के पूर्व में 70 किमी की दूरी पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed