फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire destroys 500-year-old world heritage site Shuri Castle in Japan

आग में जलकर खाक हुआ 500 साल पुराना महल, सौ फायर बिग्रेड कर्मी भी नहीं रोक पाए नुकसान

Thu, 31 Oct 2019 07:23 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Thu, 31 Oct 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Fire destroys 500-year-old world heritage site Shuri Castle in Japan
शूरी कैसल आग में जलकर खाक हुआ - फोटो : पीटीआई

जापान के ओकिनावा में सैकड़ों साल पुरानी विरासत आग में जलकर खाक हो गई। यूनेस्को की विश्व हैरिटेज स्थलों में शामिल शूरी कैसल में गुरुवार दोपहर को भयानक आग लग गई। यह कैसल 500 साल पुराना है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन कर्मियों को उसे बुझाने के लिए 10 घंटे से भी ज्यादा समय लगा। इस आग में महल का मुख्य ढांचा पूरी तरह से धवस्त हो गया है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी से बना है महल 

विश्व युद्ध के दौरान यह कैसल पूरी तरह से धवस्त हो गया था। मगर फिर से इसे तैयार किया गया। 1970 के दशक तक यह कैसल ओकिनावा के सबसे बड़े विश्वविद्यालय का कैंपस हुआ करता था। तभी ये पर्यटकों में यह काफी लोकप्रिय है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह आग किस वजह से लगी। आग बुझाने के लिए 100 से ज्यादा अग्निशमनकर्मियों को इसे बुझाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक तेज हवाओं ने उनका काम और मुश्किल कर दिया था। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सभी सात मुख्य इमारतें जलकर खाक हो चुकी थीं। 

रयूकू संस्कृति की झलक 

रयूकू वंश के शासन के दौरान इसे बनाया गया था। हालांकि इस महल पर चीनी और जापानी कलाकृति की झलक साफ दिखती है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने इसे पूरी तरह से धवस्त कर दिया था। इसके निर्माण से संबंधित दस्तावेज भी नष्ट हो गए थे। 1992 में इसे फिर से बनाया गया था और 2000 में विश्व हैरिटेज साइट घोषित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed