फिनलैंड की प्रधानमंंत्री की ड्रेस पर उठे सवाल, तो समर्थकों ने इस अंदाज में दिया ट्रोलर्स को जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन लो कट ब्लेजर पहनने के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। लो कट ब्लेजर पहने सना की तस्वीर सामने आने के बाद उनके आलोचकों ने कहा कि यह ड्रेस अंग प्रदर्शन करने वाली है, यह उनके पद के मुताबिक नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री सना मारिन की पोशाक पर सवाल उठते देख उनके समर्थक तुरंत उनके समर्थन में आ गए और तस्वीर को खूबसूरत बताकर ट्रोलर्स को जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Trendi & Lily (@trendimag) on
फैशन पत्रिका के लिए कराया था फोटोशूट :
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय सना मारिन इस महीने की शुरुआत में एक फैशन पत्रिका के लिए फोटोशूट कराया था। पत्रिका के कवर फोटो में सना मारिन ब्लैक कलर के लो कट ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं, इसके साथ उन्होंने ज्वैलरी भी कैरी की है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद आलोचकों का कहना है कि उनकी ड्रेस शरीर का प्रदर्शन करने वाली है और उनके पद की गरिमा के मुताबिक नहीं है।
सोशल मीडिया पर समर्थन की बाढ़ :
#supportsanna #kalevalakoru @trendimag @MarinSanna pic.twitter.com/vdw5nDc1Z9
— Sari Viinikainen (@SariViinikainen) October 10, 2020
#sannamarin#imwithsanna#supportyourpm#equality pic.twitter.com/7FLzewg8yC
— Piccola (@EriPiccolaCosi) October 13, 2020
The Prime Minister of Finland, Sanna Marin, is catching hellfire for having this photo taken. There is a growing movement with the hashtag #supportsanna to defend her and I invite everyone in the Twitterverse to join in, including men. pic.twitter.com/M4EwiwWZrx
— Stewart Johnson (@StewartEestis) October 13, 2020
In Finland conservatives are angry because prime minister @sannamarin showed a bit of cleavage in a magazine photo shoot.
— Dome Karukoski (@domekarukoski) October 10, 2020
I don’t have much of a cleavage, but I’m with her. (And all the women who want to dress as they themself please)#sannamarin #tissivakopäivä pic.twitter.com/pnA0YrYk26
समर्थक बोले, महिलाओं को ड्रेस के आधार पर जज करना गलत
मारिन के समर्थकों ने कहा कि महिलाओं को उनके पहनावे के आधार पर जज किया जाता है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन की अक्सर बिना शर्ट की तस्वीरें आती रहीं हैं, तब तो उन्हें ट्रोल नहीं किया गया। फिर सना मारिन पर सवाल क्यों?