फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fines for over deployment of women in top positions in France

फ्रांस: शीर्ष पदों पर महिलाओं की ज्यादा तैनाती पड़ी भारी, लगा 80 लाख जुर्माना

Fri, 18 Dec 2020 06:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, पेरिस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, पेरिस Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
Fines for over deployment of women in top positions in France
पेरिस - फोटो : पिक्साबे

दुनियाभर में शासन और प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर पुरजोर मांग होती है लेकिन पेरिस में स्थानीय प्रशासन को इसे लागू करना महंगा पड़ गया है। अधिक संख्या में महिलाओं की नियुक्ति करने वाले पेरिस सिटी हॉल पर फ्रांस के नागरिक सेवा मंत्रालय ने 80 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। लैंगिक संतुलन के नियम के उल्लंघन पर यह जुर्माना ठोका है।

विज्ञापन


सिटी हॉल में इन महिलाओं की तैनाती साल 2008 में हुई थी। तब शीर्ष 16 में से 11 पद इनके नाम कर दिए गए। फ्रांस के 2012 के लैंगिक समानता के नियम के हिसाब से 60 फीसदी से ज्यादा पद किसी एक लिंग के खाते में नहीं जा सकते थे।
विज्ञापन



लेकिन पेरिस सिटी हॉल ने 69 फीसदी महिलाएं तैनात कर दी और सिर्फ 30 फीसदी पदों पर ही पुरुषों को नियुक्ति मिली। नियम के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पिछले साल इस नियम को संशोधित कर दिया गया है जिससे अब ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। इस बीच, पेरिस की मेयर एन हिडालगो ने 2018 की नियुक्ति को लेकर लगे जुर्माने को गलत गैर जिम्मेदाराना और मूर्खतापूर्ण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed