{"_id":"609caf198a222c22994ccd08","slug":"fine-more-than-the-ticket-price-is-being-levied-on-those-who-misbehave-and-not-wearing-masks-during-flights-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: यात्रा के दौरान मास्क न पहनना पड़ रहा महंगा, बुरा बर्ताव करने वालों से वसूला जा रहा टिकट की कीमत से भी ज्यादा जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: यात्रा के दौरान मास्क न पहनना पड़ रहा महंगा, बुरा बर्ताव करने वालों से वसूला जा रहा टिकट की कीमत से भी ज्यादा जुर्माना
Thu, 13 May 2021 10:16 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 13 May 2021 10:16 AM IST
सार
अमेरिकी नियामक यात्रा के दौरान कोरोना वायरस के संबंधित सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगा रहे हैं। फ्लाइट के दौरान बुरा बर्ताव करने वाले यात्रियों को एयरलाइन टिकट की कीमत से भी कई ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसी के चलते वैक्सीन बन जाने के बावजूद भी कुछ देश अपने नागरिकों से कोविड-19 से संबंधित सभी जरूरी नियमों का पालन करा रहे हैं, ताकि इस घातक बीमारी का प्रसार न हो सके। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सरकार के आदेश के बावजूद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि अमेरिकी नियामक यात्रा के दौरान कोरोना वायरस के संबंधित सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगा रहे हैं। फ्लाइट के दौरान बुरा बर्ताव करने वाले यात्रियों को एयरलाइन टिकट की कीमत से भी कई ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्री को फेस मास्क न पहनना पड़ा भारी
हाल ही में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने फ्लाइट अटेंडेंट्स के बार-बार आग्रह करने के बावजूद फेस मास्क न पहनने पर एक यात्री पर 10,500 डॉलर का जुर्माना लगाया। एक अन्य मामले में, नियामकों ने एक यात्री पर 9,000 डॉलर का जुर्माना लगाया क्योंकि वह फ्लाइट अटेंडेंट्स से बुरा व्यवहार कर रहा था और गुस्से में उसने लगेज को पटक दिया था।
विज्ञापन
एफएए के प्रशासक स्टीव डिक्सन ने बुधवार (12 मई) को एक हाउस पैनल के समक्ष सुनवाई के दौरान कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में यात्रियों की अनियंत्रित स्थितियों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। एफएए की बढ़ी हुई अनुपालन और प्रवर्तन नीति के तहत यात्रियों के नियमों को न मानने पर उनसे 35 हजार डॉलर तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा बेहद खराब व्यवहार के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।’
विज्ञापन
फरवरी के बाद से 1,300 शिकायतें मिलीं
उन्होंने आगे कहा कि एफएए एयरलाइनों और यूनियनों के साथ बारीकी से काम कर रहा है और एयरलाइन कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, ताकि हम स्थिति को नियंत्रित रख सकें। गौरतलब है कि एजेंसी को फरवरी के बाद से अनियंत्रित यात्रियों के बारे में 1,300 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से लगभग 260 मामलों में यात्रियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।
एफएए ने अब तक 20 औपचारिक कार्रवाई शुरू की है और अतिरिक्त प्रवर्तन मामले तैयार कर रहा है। एफएए की तरफ से बताया गया कि हाल ही में डोमिनिकन गणराज्य से न्यूयॉर्क जाने वाले एक यात्री पर 32,750 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। दरअसल, यात्री ने फेस मास्क पहनने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं उसने एक खाली शराब की बोतल को हवा में फेंक दिया था और चालक दल के सदस्यों पर चीखने-चिल्लाने के साथ ही उन्हें धक्का भी दिया। इधर, यूनाइटेड एयरलाइंस ने बताया कि उसने लगभग 750 यात्रियों को मास्क न पहनने पर भविष्य की उनकी उड़ानों पर रोक दिया है।