फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fifth International Army Game 2019 begins, the game will run till August 17

5वें अंतरराष्ट्रीय आर्मी गेम्स 2019 की हुई शुरुआत, 17 अगस्त तक चलेंगे खेल

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
सार

  • अंतरराष्ट्रीय आर्मी गेम्स की शुरुआत हो गई है
  • भारत समेत 39 देश ले रहे हैं भाग
  • पहली बार नाटो सदस्य देश भी ले रहे है भाग

विज्ञापन
Fifth International Army Game 2019 begins, the game will run till August 17
अंतर्राष्ट्रीय आर्मी गेम्स - फोटो : social media

विस्तार

रूस के अलबिनो रेंज में अंतर्राष्ट्रीय आर्मी गेम 2019 शुरू हो गए हैं। इन खेलों में भारत सहित 39 देशों की सेना के 5000 जवान भाग ले रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय खेल में एशिया, यूरोप, अफ्रीका, मध्य और लैटिन अमेरिका के देशों की 233 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं पहली बार चार नाटो सदस्य देशों के रूप में फ्रांस, अमेरिका, स्लोवाकिया और तुर्की ने अपने पर्यवेक्षकों को इस आयोजन में भेजा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये खेल जवानों में साहस, धैर्य, युद्ध कौशल और ज्ञान बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


खेलों के पहले दिन की शुरुआत बॉयथलॉन टैंक और हेलिकॉप्टर की प्रदर्शनी से हुई। ये खेल 17 अगस्त तक चलेंगे। इन खेलों का 10 देशों में आयोजन होता हैं। इनमें अजरबैजान, आर्मेनिया, बेलारूस, ईरान, भारत, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया, रूस और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय आर्मी खेलों के पहले दिन जवानों ने हेलिकॉप्टर और टैंकों के साथ युद्धाभ्यास किया। खेलों में हेलिकॉप्टर के साथ चीनी सेना ने भी भाग लिया। 

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ऑफ रशिया द्वारा 2015 में पहली बार इन खेलों का आयोजन शुरू किया था। तब ये खेल एक से 15 अगस्त तक चले थे। उस दौरान 30 देशों के जवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed