फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FIFA World Cup: the terror will begin says ISIS in a poster

फीफा पर आतंकी हमलों का साया, आईएस ने पोस्टर के जरिए बताया ऐसे उड़ाएंगे पूरा स्टेडियम

Thu, 14 Jun 2018 10:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup: the terror will begin says ISIS in a poster

रूस में हो रहे 21वें फुटबॉल वर्ल्ड कप पर आतंकी हमलों का खतरा मंडरा रहा है। कई आतंकी संगठन वर्ल्ड कप मैच के दौरान हमले की योजना बना रहे हैं। इस कड़ी में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के कट्टरपंथियों ने हमलों से जुड़े कई पोस्टर जारी किए हैं। 

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक, इन पोस्टरों में आतंकियों ने फुटबॉल मैच की मेजबानी करने वाले स्टेडियम को धमाके में उड़ाते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर में आतंकियों ने सोची स्थित फिश स्टेडियम को टारगेट किया है।
विज्ञापन


वहीं एक पोस्टर में फीफा के 'लोगो' को जिहादियों ने चाकू से चीरता हुआ दिखाया है। इसमें भी एक स्टेडियम को टारगेट किया गया है। वहीं एक अन्य पोस्टर में एक आतंकवादी को मशीन गन लिए दिखाया गया है जिसमें लिखा गया है कि 'आतंक जल्द शुरू होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूरी दुनिया फीफा विश्व कप का आनंद लेने की तैयारी कर रही है, जिसकी शुरुआत 14 जून से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 32 टीमों को 8 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। वर्ल्ड कप के दौरान आतंकवाद या दंगे जैसे दोहरे खतरे से निपटने के लिए मेजाबन देश पूरी तरह तैयार है। जिसके लिए रूस वायु सुरक्षा प्रणाली लगाने के साथ-साथ आने वाले दर्शकों की कड़ी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed