फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fierce conflict in Armenia-Azerbaijan many soldiers of both Countries died

Armenia Azerbaijan War: आर्मेनिया-अजरबैजान में भीषण संघर्ष, दोनों देशों के 99 सैनिक मारे गए

Wed, 14 Sep 2022 06:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, येरेवान।
एजेंसी, येरेवान। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Sep 2022 06:04 AM IST
सार

आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार आधी रात के बाद अजरबैजानी फौजों ने तोपखाने और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए उसके इलाके में एक साथ कई स्थानों पर हमला कर दिया। उसने भी जवाब दिया। इस बीच रूस ने दोनों के बीच संघर्ष विराम कराने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा।

विज्ञापन
Fierce conflict in Armenia-Azerbaijan many soldiers of both Countries died
Armenia-Azerbaijan War - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल शांति के बाद आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सीमा पर संघर्ष फिर शुरू हो गया। आर्मेनिया ने बताया कि हमले के दौरान उसके 49 सैनिकों की मौत हुई है। दूसरी ओर, अजरबैजान का कहना है कि हमलों के दौरान उसके 50 सैनिक मारे गए।

विज्ञापन


आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार आधी रात के बाद अजरबैजानी फौजों ने तोपखाने और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए उसके इलाके में एक साथ कई स्थानों पर हमला कर दिया। उसने भी जवाब दिया। इस बीच रूस ने दोनों के बीच संघर्ष विराम कराने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। गोलाबारी कुछ कम हुई, लेकिन अजरबैजान की फौजें दिनभर उसकी सीमा में घुसने का प्रयास करती रहीं। अजरबैजान की गोलाबारी में कई नागरिक ढांचों को क्षति पहुंची और काफी लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन


दूसरी ओर, अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्मेनिया ने सोमवार देररात और मंगलवार तड़के उस पर गोलाबारी की। उसने दावा किया कि आर्मेनियाई सैनिकों ने उसके इलाके में बारूदी सुरंगें बिछा दीं और सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान का हिस्सा हैं, लेकिन यह 1994 में एक अलगाववादी युद्ध समाप्त होने के बाद से ये आर्मीनिया समर्थित बलों के नियंत्रण में हैं। दोनों के बीच 2020 में छह सप्ताह तक चले युद्ध में 6,600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed