{"_id":"6584f9f1d92bc228010c44b5","slug":"fbi-offers-10-000-dollar-reward-for-information-on-missing-indian-mayushi-bhagat-from-new-jersey-since-2019-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में भारतीय छात्र का चार साल से कुछ पता नहीं; FBI ने सूचना देने वाले के लिए रखा 10000 डॉलर का इनाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में भारतीय छात्र का चार साल से कुछ पता नहीं; FBI ने सूचना देने वाले के लिए रखा 10000 डॉलर का इनाम
Fri, 22 Dec 2023 08:22 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 22 Dec 2023 08:22 AM IST
सार
मयुशी भगत को आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 को शाम के समय न्यूजर्सी में जर्सी शहर के अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। जब उसे आखिरी बार देखा गया था, तब उसने रंगबिरंगा पजामा और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
Mayushi Bhagat
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने न्यूजर्सी से पिछले चार साल से लापता भारतीय महिला को ढूंढ रही है। अब उसने गुत्थी सुलझाने में जनता की मदद मांगी है। इसके लिए उसने इनाम का एलान किया है। एफबीआई ने 29 वर्षीय छात्रा के बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार डॉलर यानी साढ़े आठ लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इस दिन हुई थी गायब
मयुशी भगत को आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 को शाम के समय न्यूजर्सी में जर्सी शहर के अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। जब उसे आखिरी बार देखा गया था, तब उसने रंगबिरंगा पजामा और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके परिवार ने एक मई 2019 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
2016 में गई थी अमेरिका
एफबीआई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जुलाई 1994 में भारत में जन्मी भगत एफ-1 छात्र वीजा पर 2016 में अमेरिका आई थी। उसने न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था और इसके बाद न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (एनवाईआईटी) में दाखिला ले लिया था।
विज्ञापन
पिछले साल गुमशुदा व्यक्तियों में शामिल
एफबीआई नेवार्क फील्ड कार्यालय और जर्सी सिटी पुलिस विभाग भगत के लापता होने की गुत्थी सुलझाने में जनता की मदद मांग रहे हैं। पिछले साल जुलाई में एफबीआई ने भगत को ‘लापता व्यक्तियों' की सूची में शामिल किया था और जनता से उनके बारे में जानकारी के लिए मदद मांगी है।
इन भाषाओं में पारंगत
एफबीआई के अनुसार, मयुशी अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा में पारंगत है और जांच अधिकारियों का कहना है कि न्यूजर्सी के साउथ प्लेनफील्ड में उसके दोस्त रहते हैं। जांच एजेंसी ने कहा कि अगर किसी को भी भगत या उनके लापता होने के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे एफबीआई नेवार्क या जर्सी सिटी पुलिस विभाग को फोन कर इसकी सूचना दें। पिछले सप्ताह जारी बयान में कहा गया कि मयुशी के बारे में बताने वाले को 10,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।