फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI demanded the newspaper USA Today hand over records of its reader

अमेरिका : हत्यारे को अखबार के जरिए पकड़ना चाहती है खुफिया एजेंसी एफबीआई, मांगा पाठकों का रिकॉर्ड

Sat, 05 Jun 2021 07:15 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 05 Jun 2021 07:15 PM IST
सार

इस जांच में हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब एजेंसी ने एक अखबार से ऑनलाइन लेख के पाठकों के बारे में जानकारी मांगी।

विज्ञापन
FBI demanded the newspaper USA Today hand over records of its reader
FBI

विस्तार

अपने दो एजेंटो के हत्यारे की खोज के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई की जांच हर स्तर पर जारी है लेकिन अब तक उसे सफलता हाथ नहीं लगी है। एजेंसी हत्यारे को पकड़ने के लिए जांच के हर पहलू पर जा रही है। वहीं इस जांच में हैरान करने वाली बात तब सामने आई जब एजेंसी ने एक अखबार से ऑनलाइन लेख के पाठकों के बारे में जानकारी की मांग कर दी। एजेंसी ने मांग की कि यूएसए टुडे अखबार अपने उन पाठक के रिकॉर्ड जल्द से जल्द सौंपे जिन्होंने एफबीआई के दो एजेंटों की हत्या के बारे में एक लेख पढ़ा था।

विज्ञापन


हालांकि अखबार का मालिक ने इस मांग का विरोध किया है और अदालत से मांग को रद्द करने के लिए याचिका डाल दी है। इस याचिका में कहा गया है कि एफबीआई की जो मांग है वह अनैतिक है और प्रेस की स्वतंत्रता की सुरक्षा का स्पष्ट उल्लंघन है। वहीं अखबार के मालिक के साथ-साथ पाठक का भी कहना है कि यह अमेरिकी संविधान के पहले संशोधन का उल्लंघन करता है, जो सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त प्रेस की रक्षा करता है।
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि एफबीआई ने यूएसए टुडे के मालिक गैनेट को एक आदेश जारी किया, जिसमें फ्लोरिडा में ब्यूरो के दो एजेंटों की हत्या के बारे में फरवरी में प्रकाशित एक लेख पर क्लिक करने वाले किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी है। इसके तहत एजेंसी ने 35 मिनट की अवधि के दौरान इस आर्टिकल को पढ़ने वाले पाठकों के आईपी एड्रेस और फोन नंबर मांगे। इन सभी पाठकों को खोजने के लिए आईपी पते का उपयोग किया जा सकता है। एजेंसी ने कहा कि हो सकता है कि दोनों हत्यारे भी इस आर्टिकल को पढ़े हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed