फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI Computer network hack federal bureau investigation new york office

FBI: दुनिया की टॉप एजेंसी एफबीआई का कंप्यूटर नेटवर्क हैक, जांच शुरू

Sat, 18 Feb 2023 09:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Feb 2023 09:21 AM IST
सार

जिन कंप्यूटर्स को हैक किया गया है, उनमें बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की जांच से संबंधित दस्तावेज हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हैकिंग की घटना को कब अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
FBI Computer network hack federal bureau investigation new york office
fbi

विस्तार

दुनिया की सबसे टॉप मानी जाने वाली खूफिया एजेंसी एफबीआई का कंप्यूटर नेटवर्क हैक होने की खबर सामने आई है। एफबीआई मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच में जो बात निकलकर सामने आ रही है वो ये है कि एफबीआई के न्यूयॉर्क ऑफिस के कंप्यूटर्स को निशाना बनाया गया है। जिन कंप्यूटर्स को हैक किया गया है, उनमें बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की जांच से संबंधित दस्तावेज हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हैकिंग की घटना को कब अंजाम दिया गया। साथ ही  इस बात की भी जांच की जा रही है कि हैकिंग को कहां से अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका में हाई प्रोफाइल हैकिंग का यह पहला मामला नहीं है। हाल के सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां अमेरिकी सरकार से जुड़े अहम विभागों के कंप्यूटर नेटवर्क में सेंधमारी हुई है। साल 2020 के अंत में फेडरल नेटवर्क के कई सिस्टम्स में हैकिंग हुई थी। इस हैकिंग के आरोप रूसी खूफिया विभाग पर लगे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले साल 2015 में अमेरिकी सरकार के ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट के सिस्टम्स में भी हैकिंग को अंजाम दिया गया था। इस हैकिंग में फेडरल कर्मचारियों के रिकॉर्ड्स की चोरी की गई थी। इस हैकिंग के आरोप चीनी हैकरों पर लगे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed