पिता ने बेटी के लिए बनाया अनोखा CV, कुछ ही देर में हो गया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो बहुत से पिता अपनी बेटी का सीवी खुद ही बनाते हैं। लेकिन इंग्लैंड में एक पिता ने अपनी बेटी के लिए एक अनोखा सीवी बनाया जो कि कुछ ही देर में वायरल हो गया। दरअसल लड़की ने अपने पिता से कहा था कि वह उसका सीवी बना दें। सीवी बनाते वक्त पिता ने पूरी ईमानदारी दिखाई और उसमें कुछ भी झूठ नहीं लिखा। ये सीवी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
जानकारी के मुताबिक लॉरेन नाम की लड़की को सीवी बनवाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। जिसके बाद उसके पिता मान गए। उसके पिता ने सीवी में शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, गुण और स्किल्स हर चीज के बारे में लिखा। लेकिन इन सब कैटिगरी में जो कुछ भी उन्होंने अपनी बेटी के बारे में लिखा उसे पढ़ने के बाद पूरा ट्विटर हंस रहा है।
उन्होंने बेटी के सीवी में लिखा कि वह दो विषयों में फेल है। इसके बाद उन्होंने बेटी के कार्य अनुभवों का भी बखान किया। उसमें उन्होंने लिखा कि वह फेसबुक चला लेती है, किसी की नहीं सुनती, क्लाइंट की सारी जानकारी फ्रॉडर्स को दे देती है। लॉरेन के पिता यही नहीं रुके।
लोग दे रहे अलग-अलग राय
उन्होंने सीवी में आगे लिखा कि वह अभी 16 साल की ही है लेकिन किसी भी बात की परवाह न करने वाली एक लापरवाह लड़की है। वह आलसी है। इसके अलावा वह एक बुरा व्यवहार करने वाली, ध्यान न देने वाली लड़की भी है। ये सब बातें उन्होंने बेटी की स्किल्स और क्वॉलिटी के अंतर्गत लिखी थीं। सीवी के अंत में ये भी लिखा है कि उसे कोई कॉन्टैक्ट न किया जाए। बाद में लॉरेन ने खुद भी उस सीवी को ट्विटर पर शेयर किया।
Remind me not to let my dad do my cv for me pic.twitter.com/rFFdoRgHxZ
— Lauren guest (@lauren_guest123) August 20, 2018
इस पर एक ट्विटर यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि 'सीवी तो सोने जैसा है और उसके पिता फादर ऑफ द ईयर हैं।' वहीं कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि लॉरेन को भी अपने पिता को इसी भाषा में जवाब देना चाहिए। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि इतना ईमानदार सीवी पाने के बाद शायद उसे नौकरी नहीं मिल पाएगी।
Great CV my company will definitely accept that !! Just remove your address and number off twitter ;)
— William Fish (@William46709069) August 21, 2018
By posting this on Twitter you are actually confirming your dad was quite accurate. Funny and sad at the same time.
— Falco X (@Falco_X) August 23, 2018