वर्क टेबल पर अचानक दिखा सांप, कपल के उड़ गए होश; डंडे से ऐसे निकाला बाहर
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वर्क टेबल पर अचानक एक सांप रेंगता दिखाई देता है। सांप को देखते ही कपल डर गया। बाद में डंडे की मदद से उसे घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीडियो देखने के बाद लोग लोगों को घर में सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोचिए, आप घर में आराम से बैठे हों और अचानक आपकी नजर सामने रखी टेबल पर पड़े किसी सांप पर चली जाए। कुछ ऐसा ही नजारा एक कपल के सामने उस वक्त आया, जब उनकी नजर वर्क टेबल पर रेंगते सांप पर पड़ी। अचानक सामने आए इस मेहमान को देखकर दोनों के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांप कभी टेबल पर तो कभी फर्श पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। घर में मौजूद शख्स ने सांप की हरकतों को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया, जहां इसे देखकर लोग भी हैरान रह गए।
टेबल पर सांप को देखकर मची घबराहट
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप घर के अंदर वर्क टेबल के आसपास घूम रहा है। कपल की नजर जैसे ही उस पर पड़ती है, माहौल डरावना हो जाता है। कुछ पल के लिए दोनों समझ नहीं पाते कि आखिर सांप घर के अंदर पहुंचा कैसे। सांप कभी टेबल पर रेंगता नजर आता है तो कभी नीचे फर्श पर आ जाता है। इस दौरान शख्स ने उसकी हर गतिविधि को कैमरे में कैद किया। हालांकि, डर के बावजूद कपल ने उसे घर में ही छोड़ने के बजाय बाहर निकालने का फैसला किया। डंडे की मदद से सांप को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाल दिया गया।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो देख लोगों ने दी सतर्क रहने की सलाह
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'anusha_sadmal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे लोग लगातार देख रहे हैं। अब तक वीडियो को 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कपल को किस्मत वाला बताया। यूजर्स का कहना है कि अगर समय रहते उनकी नजर सांप पर नहीं पड़ती तो स्थिति और ज्यादा डरावनी हो सकती थी। वीडियो ने एक बार फिर यह याद दिला दिया कि घर में किसी अनजान जगह पर हलचल नजर आए तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर सांप दिखाई देने पर खुद जोखिम लेने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर विशेषज्ञ या रेस्क्यू टीम की मदद लेना बेहतर है।