{"_id":"5d8418638ebc3e017b4bf06e","slug":"father-of-a-sick-child-confronts-boris-johnson-during-visit-london-hospital-in-front-of-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बच्ची के पिता ने कैमरे के सामने की ब्रिटिश पीएम की फजीहत, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीमार बच्ची के पिता ने कैमरे के सामने की ब्रिटिश पीएम की फजीहत, वीडियो हो रहा वायरल
Fri, 20 Sep 2019 05:38 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 20 Sep 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Boris Jonson
- फोटो : Twitter BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को एक अस्पताल के दौरे पर उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब एक बीमार बच्ची के पिता ने उन्हें रोककर जमकर खरीखोटी सुनाई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ब्रिटिश पीएम से बहस करते हुए दिख रहा है। कैमरे के सामने पीएम का विरोध अब चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
जॉनसन बुधवार को लंदन के एक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। तभी, ओमर सलेम नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और स्वास्थ्य बजट में कटौती पर प्रधानमंत्री से सवाल करने लगा। सलेम ने कहा कि मेरी सात दिन की बच्ची बीमार है। उसकी हालत ठीक नहीं है। अस्पताल में स्टाफ की कमी है, सरकार कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
शख्स बोला कि आप यहां सिर्फ मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने आए हैं। इस पर प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, ‘यहां कोई मीडिया नहीं है।’ हालांकि, ब्रिटिश पीएम के इस दौरे को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। इस पर बच्ची के पिता ने पीएम जॉनसन से कहा, ‘आप कहना क्या चाहते हैं? यहां कोई मीडिया नहीं है। ये लोग कौन हैं?’ बाद में जॉनसन ने ट्वीट किया, ‘मैं 57 दिनों से प्रधानमंत्री हूं। लोगों से बात करना और समस्या सुनना मेरा काम है।’
विज्ञापन