{"_id":"5cbd8d1ebdec221460794a05","slug":"father-and-son-died-in-australia-to-save-drowning-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: डूबते हुए पर्यटक को बचाने के दौरान पिता-बेटे की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: डूबते हुए पर्यटक को बचाने के दौरान पिता-बेटे की मौत
Mon, 22 Apr 2019 03:17 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
रोस पोवैल और एंड्रयू
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया में एक पिता और बेटे की लाइफसेविंग टीम एक डूबते हुए पर्यटक को बचाने के दौरान डूब गई। जिससे दोनों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मृतकों की पहचान 71 वर्षीय रोस पोवैल और 32 वर्षीय एंड्रयू के तौर पर हुई है। दोनों की रविवार को मौत हो गई है। दरअसल दोनों की लाइवसेविंग बोट डूबते हुए पर्यटक को बचाने के लिए पानी में उतरी थी और थोड़ी देर बाद डूब गई। ये लोग एक 30 वर्षीय व्यक्ति को बचाना चाहते थे।
जो पर्यटक था, उसका नाम और वो किस देश का नागरिक था, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। ऑस्ट्रेलिया के छोटे से टाउन पोर्ट कैंपबैल में इस हादसे के बाद से लोगों में डर है। दोनों पिता बेटे को लोग बहादुर बता रहे हैं। सर्फ लाइफसेविंग विक्टोरिया प्रेजिडेंट पॉल जेम्स ने पिता और बेटे की जोड़ी को हीरो कहा है। उन्होंने कहा है कि हादसा भयानक था, जिसके चलते दोनों तैर नहीं पाए।
एंड्रयू की पार्टनर एंबर ग्रिफिथ का एक बेटा है और वो अभी गर्भवती हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि उन्होंने अपने जीवन के दो सबसे जरूरी लोगों को खो दिया है। वो लोग जिन्होंने अपनेआप को हमेशा दूसरों से पीछे रखा है।