{"_id":"5cb55a97bdec221444249349","slug":"father-and-son-become-billionaire-by-selling-cars-from-vending-machine-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग मशीन से कार बेचकर बाप और बेटे बने अरबपति, 47 हजार करोड़ रुपये के हैं मालिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेंडिंग मशीन से कार बेचकर बाप और बेटे बने अरबपति, 47 हजार करोड़ रुपये के हैं मालिक
Tue, 16 Apr 2019 10:01 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
अर्नेस्ट गार्सिया तृतीय (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में वेंडिंग मशीन से कारें बेचकर बाप और बेटा करोड़पति बन गए। आज दोनों 47,000 करोड़ रुपये के मालिक हैं। कारवाना पुरानी कार बेचने वाली अमेरिका की जानी-मानी कंपनी है। इसे पुरानी कारों का अमेजन भी कहा जाता है। ये कंपनी घाटे में है लेकिन उसके संस्थापक पिता-पुत्र अरबपति बन गए हैं। पिता का नाम अर्नेस्ट गार्सिया द्वितीय और बेटे का अर्नेस्ट गार्सिया तृतीय है।
विज्ञापन
गार्सिया द्वितीय को 1990 में एक घोटाले में दोषी पाया गया था। लेकिन सरकारी गवाह बनकर वह जेल जाने से बच गए। जिसके बाद उन्होंने इसके बाद उन्होंने पुरानी कारें बेचने और खरीदारों को लोन देने का बिजनेस शुरू किया। नवंबर 2013 में कारवाना की स्थापना की और अप्रैल 2017 में इसे लिस्ट किया। कारवाना पुरानी कारें खरीदने-बेचने के साथ खरीदारों को फाइनेंसिंग का बिजनेस भी करती है। खास बात यह है कि यह कंपनी वेंडिंग मशीन के जरिए कारें बेचती है।
विज्ञापन
कारवाना कंपनी ने कार बेचने के लिए 16 वेंडिंग मशीनें लगा रखी हैं। पांच साल पुरानी कंपनी अभी तक घाटे में ही रही है। आगे भी कुछ दिनों तक घाटे में ही रहने के आसार हैं। पहले तीन महीने में इस कंपनी के शेयर 57 फीसदी गिरे लेकिन अगले तीन महीने में 100 फीसदी बढ़ गए। इस कंपनी के शेयर लगातार ऊपर नीचे होते रहे हैं लेकिन इसके संस्थापक अरबों रुपये के मालिक हैं।
विज्ञापन