फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Father and son become billionaire by selling cars from vending machine in america

वेंडिंग मशीन से कार बेचकर बाप और बेटे बने अरबपति, 47 हजार करोड़ रुपये के हैं मालिक

Tue, 16 Apr 2019 10:01 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Father and son become billionaire by selling cars from vending machine in america
अर्नेस्ट गार्सिया तृतीय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में वेंडिंग मशीन से कारें बेचकर बाप और बेटा करोड़पति बन गए। आज दोनों 47,000 करोड़ रुपये के मालिक हैं। कारवाना पुरानी कार बेचने वाली अमेरिका की जानी-मानी कंपनी है। इसे पुरानी कारों का अमेजन भी कहा जाता है। ये कंपनी घाटे में है लेकिन उसके संस्थापक पिता-पुत्र अरबपति बन गए हैं। पिता का नाम अर्नेस्ट गार्सिया द्वितीय और बेटे का अर्नेस्ट गार्सिया तृतीय है।

विज्ञापन


गार्सिया द्वितीय को 1990 में एक घोटाले में दोषी पाया गया था। लेकिन सरकारी गवाह बनकर वह जेल जाने से बच गए। जिसके बाद उन्होंने इसके बाद उन्होंने पुरानी कारें बेचने और खरीदारों को लोन देने का बिजनेस शुरू किया। नवंबर 2013 में कारवाना की स्थापना की और अप्रैल 2017 में इसे लिस्ट किया। कारवाना पुरानी कारें खरीदने-बेचने के साथ खरीदारों को फाइनेंसिंग का बिजनेस भी करती है। खास बात यह है कि यह कंपनी वेंडिंग मशीन के जरिए कारें बेचती है।
विज्ञापन


कारवाना कंपनी ने  कार बेचने के लिए 16 वेंडिंग मशीनें लगा रखी हैं। पांच साल पुरानी कंपनी अभी तक घाटे में ही रही है। आगे भी कुछ दिनों तक घाटे में ही रहने के आसार हैं। पहले तीन महीने में इस कंपनी के शेयर 57 फीसदी गिरे लेकिन अगले तीन महीने में 100 फीसदी बढ़ गए। इस कंपनी के शेयर लगातार ऊपर नीचे होते रहे हैं लेकिन इसके संस्थापक अरबों रुपये के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed