फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Family Stunned To Learn That Their Bathroom Mirror Once Belonged To France queen Marie Antoinette

बाथरूम में लगा शीशा फ्रांस की रानी का निकला, कीमत जान परिवार के उड़े होश

Tue, 03 Nov 2020 10:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Family Stunned To Learn That Their Bathroom Mirror Once Belonged To France queen Marie Antoinette
बाथरूम में लगा शीशा - फोटो : east bristol auctions

सोचो जिसे आप कबाड़ समझ कर फेंकने जाओ और तभी आपको पता चले कि उसका मोल करोड़ों में है। उस वक्त आपकी मनोदिशा क्या होगी। ऐसा ही कुछ हुआ, जब एक परिवार को पता चला कि उनके बाथरूम में 40 साल से लटका आईना फ्रांस की अंतिम रानी मैरी एंटोनेट का था। परिवार इस आईना की कीमत और इतिहास दोनों से वाकिफ नहीं था। जब परिवार को इस दर्पण की कीमत का पता चला, तो परिवार के होश उड़ गए।

विज्ञापन

दरअसल, परिवार को पता ही नहीं था कि जो आईना पिछले 40 सालों से उनके बाथरूम में लटका हुआ था, वो कितना बेशकीमती है। वे इसके असली कीमत से बेखबर थे। इस परिवार को यह दर्पण अपनी दादी से विरासत में मिला था और उसने बाथरूम में लटका रखा था। आईने पर चांदी की पट्टी पर जो लिखा था, उसको भी उन्होंने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब उसपर लिखी जानकारी को डिकोड किया गया, तब पता चला कि यह दर्पण फ्रांस की महारानी का है। उसके बाद कीमत जानकर परिवार के होश उड़ गए।

विज्ञापन

इतनी कीमत है इस आईने की 

Family Stunned To Learn That Their Bathroom Mirror Once Belonged To France queen Marie Antoinette
बाथरूम में लगा शीशा - फोटो : east bristol auctions
फ्रांस की रानी मैरी एंटोनेट के इस छोटे से दर्पण का आकार 19 इंच लंबा और 15 इंच चौड़ा है। इस दर्पण के ब्रिस्टल, ब्रिटेन में एक नीलामी में इसके 13,000 डॉलर  (करीब 9.69 लाख रुपये) में बिकने की उम्मीद है। 

दर्पण की पट्टी पर लिखे संदेश से हुई पहचान 
18वीं सदी के इस फ्रांसीसी दर्पण के फ्रेम में अखरोट की नक्काशी की गई है। फ्रेम पर एक चांदी की पट्टी पर लिखा है, ‘यह शीशा पहले मैरी एंटोनेट के नाम था और नेपोलियन के सामान की बिक्री पर खरीदा गया था।’ 

नेपोलियन की पत्नी ने खरीदा था दर्पण 

माना जाता है कि इस दर्पण को नेपोलियन तृतीय की पत्नी महारानी यूजनी ने खरीदा था। यूजनी ने मैरी एंटोनेट की संपत्ति से कई सामान खरीदे थे। सोशल मीडिया पर बात सामने आते ही लोग हैरान हो गए कि आखिर परिवार को इतने दिनों तक इस बेशकीमती आईने के बारे में कुछ कैसे पता नहीं चला। ईस्ट ब्रिस्टल नीलामी प्रमुख एडेन खान ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय लगता है कि इस आईने के बारे में किसी को इतने लंबे समय तक पता ही नहीं था। यह ऐतिहासिक धरोहर है। 

कौन थी मैरी एंटोनेट 
मैरी एंटोनेट फ्रांस की अंतिम रानी थीं। उन्होंने फ्रांस के राजा लुई सोलहवें से विवाह किया था। राजा ने वर्ष 1774 से 1792 के बीच शासन किया। फ्रांसीसी क्रांति के दौरान उन्हें मार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed