फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Family of Sri Lankan national Priyantha Kumara Diyawadana lynched in Pakistan awaits his remains to be flown

दर्दनाक: पाक में मारे गए श्रीलंकाई मैनेजर की पत्नी को उसके अवशेषों का इंतजार, कहा- अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहती हूं

Mon, 06 Dec 2021 01:11 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Dec 2021 01:11 PM IST
सार

बीते शुक्रवार को पाकिस्तान में एक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया था।

विज्ञापन
Family of Sri Lankan national Priyantha Kumara Diyawadana lynched in Pakistan awaits his remains to be flown
श्रीलंकाई मैनेजर की पाक में हत्या - फोटो : Twitter@ qureshik74

विस्तार

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में एक श्रीलंकाई कंपनी मैनेजर की हत्या पर जहां बवाल मचा हुआ है वहीं मृतक की पत्नी और परिवार को उसके अवशेषों का इंतजार है। इसके अलावा पत्नी ने दोनों देशों की सरकारों से न्याय की गुहार लगाई है। पत्नी का कहना है कि उसका पति एक सीधा-साधा व्यक्ति था। उसे गलत आरोप में मारा गया और मौत के घाट उतार दिया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते शुक्रवार को लाहौर से 100 किलोमीटर दूर सियालकोट में एक श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया था। मृतक पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक, व्यक्ति एक कपड़ा फैक्ट्री में जनरल मैनेजर के रूप में कार्य करता था। भीड़ ने फैक्ट्री पर हमला बोला और श्रीलंका के नागरिक को बाहर खींच कर मार डाला।
विज्ञापन


ईशनिंदा का लगाया आरोप 
अधिकारियों का कहना था कि व्यक्ति ने कथित तौर पर कट्टरपंथी संगठन टीएलपी के एक पोस्टर को फाड़ दिया था। इस पोस्टर पर कुरान की आयतें लिखी हुईं थीं, मामला सामने आते ही टीएलपी समर्थकों ने व्यक्ति को घेर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं 118 लोग गिरफ्तार किए हैं, जिसमें 13 मुख्य आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपक्षे ने की थी निंदा 
घटना के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दोषियों को सजा दिलाने के अपने वादे पर खरा उतरेंगे और पाकिस्तान में मौजूद श्रीलंकाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। घटना के बाद इमरान खान का भी ट्वीट सामने आया था, उन्होंने इस घटना को पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed