{"_id":"5cbd3f53bdec22145c46fe37","slug":"fake-facebook-groups-spreading-fake-consumer-reviews-of-unknown-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग के लिए उपभोक्ता समीक्षा पर ना करें भरोसा, हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए उपभोक्ता समीक्षा पर ना करें भरोसा, हो सकता है बड़ा नुकसान
Mon, 22 Apr 2019 10:21 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
अकसर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले उस प्रोडक्ट से संबंधित उपभोक्ता समीक्षा (कंज्यूमर रिव्यू) पर भरोसा कर लेते हैं। लेकिन क्या ये पूरी तरह ठीक होता है? जी नहीं, अगर आप भी इसपर भरोसा करते हैं तो सचेत हो जाइए। हो सकता है कि आप जिस सामान को खरीदने के लिए ऐसी समीक्षाओं पर भरोसा कर रहे हैं, वो फेक हों। फेक न्यूज की तरह अब फेक रिव्यू भी चलन में आ गया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पता चला कि दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के ऑनलाइन ग्राहकों को फेसबुक ग्रुप पर फेक रिव्यू के जरिए फंसाया जा रहा है। इस बात को ब्रिटेन के कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप विच समेत कई कंपनियों और उद्यमियों ने माना भी है, कि फेसबुक ग्रप की मदद से अमेजन पर बिकने वाले सामान का फेक रिव्यू किया जा रहा है।
इन ग्रुप्स के जरिए दुनियाभर में फैले अमेजन के करोड़ों ग्राहकों को फंसाया जा रहा है। इस मामले को लेकर विच ने भी दावा किया है कि लोकप्रिय प्रोडक्ट की सर्च में अंजान ब्रांड ने भी वर्चस्व कायम कर लिया है। इसके लिए विच ने अमेजन पर बिकने वाले सैकड़ों टेक प्रोडक्ट का विश्लेषण किया। माना जा रहा है कि इस फेक रिव्यू के काम में करीब 87 हजार लोग लगे हुए हैं।
विच को पता चला है कि कई अंजान प्रोडक्ट की लिस्टिंग के बाद उनपर सकारात्मक अनवेरिफाइड रिव्यू दिए जा रहे हैं। इसका मतलब ये कि अमेजन की तरह अन्य वेबसाइट पर रिव्यू देने वाले लोगों का कोई प्रमाण नहीं है।
विच ने अमेजन पर 14 टेक प्रोडक्ट के लिए सर्च की थी। जिनमें हेडफोन, स्मार्च वाच और वियरेबल डिवाइस सहित अन्य प्रोडक्ट शामिल थे। इनमें वो सामान भी शामिल थे, जिनके बारे में विशेषज्ञ भी नहीं जानते।
अब सामान की डिलीवरी में फ्रॉड को रोकने के लिए अमेजन ने भी एक अनोखी पहल शुरू की है। जिसमें कंपनी ने अपने डिलीवरी बॉय को आदेश दिया है कि वे अपने दिन की शुरुआत में एक सेल्फी लेकर भेजें। इससे समय-समय पर उनके रिकॉर्ड को वेरिफाई किया जा सकेगा।